लखनऊ में पुलिस पर भड़का जज का बेटा, गाड़ी उठवाने पर झापड़ रसीद करने की देने लगा धमकी

Lucknow Judge Son: सोशल मीडिया पर एक आदमी के गुस्सैल रवैये का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आदमी ने चेहरे पर एक सफेद रंग का मास्क लगा रखा है। आदमी जोर-जोर से चिल्ला रहा है और कहता है कि 'क्या लिखा है इसपे! अभी ऐसी की तैसी कर दूंगा तुम्हारी!' इसके बाद आदमी पुलिस को गाड़ी खोलने के लिए कहता है-'खोलो इसको अभी के अभी खोल रहे हो या नहीं।' वीडियो में दिखाई दिया आदमी कथित तौर पर जज का बेटा है।

अपडेटेड Aug 20, 2023 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
आदमी को गलत जगह पर गाड़ी पार्क करने के लिए 1,100 का जुर्माना लगाया गया।

Lucknow Judge Son: शनिवार को उत्तर प्रदेश के हजरतगंज में ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन से एक गाड़ी उठवा ली। जिसके बाद कथित तौर पर एक जज का बेटा इतना भड़का कि उसने पुलिस को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी पर जिला न्यायाधीश लिखा हुआ था। इस गाड़ी को जिला गाजियाबाद में रजिस्टर किया गया था। X पर इस आदमी का वीडियो सामने आया है।

आदमी ने गुस्से में ये क्या-क्या बोल दिया

वीडियो में आदमी ने चेहरे पर एक सफेद रंग का मास्क लगाकर रखा है। आदमी जोर-जोर से चिल्ला रहा है और कह रहा है कि 'क्या लिखा है इसपे!  अभी ऐसी की तैसी कर दूंगा तुम्हारी!' इसके बाद आदमी पुलिस को गाड़ी खोलने के लिए कहता है-'खोलो इसके अभी के अभी खोल रहे हो या नहीं। खुलवाओगे या नहीं या चार झापड़ खाओगे तब जाओगे। थप्पड़ खाएगा या जेल में जाकर चक्की पीसेगा।' इसके बाद पुलिस जवाब देती है कि सर आप जाकर अधिकारी से बात कर लीजिए। इसके बाद आदमी कहता है 'तो मैं कौन हूं? तुमने उठाई कैसे बे, जिसने भी उठाई, उठाई कैसे बे! किसी को जाना है और अर्जेंट काम है और तुम्हें यही गाड़ी मिली उठाने के लिए।' इसके बाद भी आदमी का गुस्सा शांत नहीं होता है।


Metro के भीतर कलाबाजियां करने लगी लड़की, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

 चालान कटने के बाद मिली गाड़ी

पुलिस ने आदमी को ज्वाइंट कमीश्नर से बात करने के लिए कहा लेकिन आदमी ने मना कर दिया और बोला कि वो काफी जल्दी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा मामला 30 मिनट तक चलता रहा इसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारी ने बीच में हस्तक्षेफ किया। आदमी को गलत जगह पर गाड़ी पार्क करने के लिए 1,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। लखनऊ पुलिस एक खास तरह का अभियान चला रही है जिसके तहत सिटी के कुल 11 स्पॉट्स को ने पार्किंग जोन्स में में तब्दील किया गया है। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी गाड़ी को चालान के बाद ही रिलीज किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।