Indian Origin Scammed: अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले एक भारतीय मूल के अमेरिकी को 27 साल की जेल हुई है। दरअसल ये आदमी एक लैब चलाता था। इस लैब ने तकरीबन 463 मिलियन डॉलर यानी 3,850 करोड़ रुपए का जेनेटिक टेस्टिंग स्कैम किया गया। तीन सालों के भीतर LabSolutions LLC नाम की इस कंपनी ने इतने बड़े फ्रॉड को अंजाम दिया। मिनल पटेल इस लैब के मालिक हैं जिन्हें शुक्रवार को 27 साल की जेल हुई है। मिनल पटेल ने Medicare के साथ धोखाधड़ी करते हुए 463 मिलियन डॉलर के जेनेटिक और दूसरे लैब टेस्ट बिना मरीजों की मर्जी के किए।
