अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ नए नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। अगर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोग सफर के दौरान तेज आवाज में गाना सुनते हैं। इससे अन्य यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो पूरे कोच के लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़कियां रात तेज आवाज में गाना सुन रहीं थी। इससे पूरे कोच के लोग परेशान होने लगे। तभी एक शख्स ने तेज आवाज में गाना सुनने से मना किया। इस बीच लड़कियां उल्टे शख्स को समझाने लगीं।
दरअसल, रात 10 बजे के बाद ट्रेन में तेज आवाज में संगीत सुनना या फिर कोच की लाइट को ऑन करने पर रेलवे आपके ऊपर जुर्माना लगा सकता है। यह जुर्माना 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक हो सकता है। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये, दूसरी बार पकड़े जाने पर 200 रुपये और अगर आप अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो आपको 6 महीने से लेकर 1 साल तक की सजा भी हो सकती है।
ट्रेन में बज रहा है गाना, शख्स ने समझाया
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कई लड़कियां तेज आवाज में गाना सुन रही हैं। एक शख्स ने आकर उन्हें मना किया। शख्स ने कहा कि रात के 10 बज चुके हैं। ये सब बंद करो। करीब 15 सेकंड की यह क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है। अगली क्लिप में शख्स गेट पास खड़े होकर पूरा मामला बताते है। Instagram पर इस Reel को @your.inderjeet_297 ने पोस्ट करते हुए लिखा कि डांस के कुछ टाइम बाद पार्ट 2। इस वीडियो को 2.46 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वही 2.48 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है। गाना-सुनने से पहले लड़कियां डांस करती भी नजर आती है। डांट लगा रहे शख्स को एक पैसेंजर पीछे से कहता भी है कि इनके कोच को बुलाओ।
इस Reel में शख्स ने कहा कि रात 10 बजे के बाद भी ये लड़कियां सुन रही है और डांस कर रही है। हमारे बच्चे सो रहे है। लेकिन हमारे बोलने पर वो हमसे उल्टा ही बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि कि मां-बाप सोच रहे है कि बच्चे नाम रोशन करने गए होंगे। लेकिन यहां पर बच्चे नाच-गाना कर रहे हैं। इस Reel को भी @your.inderjeet_297 ने ही पोस्ट किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है। इसी वीडियो के साथ यह झगड़ा खत्म हो गया।