Get App

Video: रात में ट्रेन अंधेरे को चीरते हुए आगे बढ़ रही थी, कोच में था लड़कियों का ग्रुप, फिर आया एक शख्स, देखिए आगे क्या हुआ

Indian Railways Video: ट्रेन में सफर के दौरान तेजा आवाज में गाना बजाने की मनाही रहती है। इसके लिए जुर्माने का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे ही ट्रेन में कई लड़कियां सफर कर रहीं थी। वो तेज आवाज में गाना बजा रहीं थी। तभी एक शख्स आया और लड़कियों को डांटने लगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 2:53 PM
Video: रात में ट्रेन अंधेरे को चीरते हुए आगे बढ़ रही थी, कोच में था लड़कियों का ग्रुप, फिर आया एक शख्स, देखिए आगे क्या हुआ
Indian Railways Video: ट्रेन के अंदर रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में गाना सुनना मना है।

अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ नए नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। अगर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोग सफर के दौरान तेज आवाज में गाना सुनते हैं। इससे अन्य यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो पूरे कोच के लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़कियां रात तेज आवाज में गाना सुन रहीं थी। इससे पूरे कोच के लोग परेशान होने लगे। तभी एक शख्स ने तेज आवाज में गाना सुनने से मना किया। इस बीच लड़कियां उल्टे शख्स को समझाने लगीं।

दरअसल, रात 10 बजे के बाद ट्रेन में तेज आवाज में संगीत सुनना या फिर कोच की लाइट को ऑन करने पर रेलवे आपके ऊपर जुर्माना लगा सकता है। यह जुर्माना 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक हो सकता है। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये, दूसरी बार पकड़े जाने पर 200 रुपये और अगर आप अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो आपको 6 महीने से लेकर 1 साल तक की सजा भी हो सकती है।

ट्रेन में बज रहा है गाना, शख्स ने समझाया

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कई लड़कियां तेज आवाज में गाना सुन रही हैं। एक शख्स ने आकर उन्हें मना किया। शख्स ने कहा कि रात के 10 बज चुके हैं। ये सब बंद करो। करीब 15 सेकंड की यह क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है। अगली क्लिप में शख्स गेट पास खड़े होकर पूरा मामला बताते है। Instagram पर इस Reel को @your.inderjeet_297 ने पोस्ट करते हुए लिखा कि डांस के कुछ टाइम बाद पार्ट 2। इस वीडियो को 2.46 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वही 2.48 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है। गाना-सुनने से पहले लड़कियां डांस करती भी नजर आती है। डांट लगा रहे शख्स को एक पैसेंजर पीछे से कहता भी है कि इनके कोच को बुलाओ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें