ट्रेन से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। रेल से यात्रा करना अन्य किसी परिवहन के मुकाबले बहुत आसान और सुविधाजनक है। इंडियन रेलवे यात्रा के दौरान अपने हर यात्री की सुविधा का खास ख्याल रखता है। किसी भी यात्री को रेल यात्रा में दिक्कत न आए, इसके लिए इंडियन रेलवे ने कुछ नियम बना रखे हैं। जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में अगर आप रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं और लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है।
