Indian Railways: एक ही टिकट से 8 बार ट्रेन बदलकर 56 दिन तक करें सफर, नहीं लगेगा जुर्माना

Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अनोखी सर्विस की शुरुआत की है। एक बार टिकट लेकर 8 बार ट्रेन बदल-बदल कर यात्रा कर सकते हैं। इस सर्विस को सुनकर आर हैरान हो सकता है। IRCTC ने सर्कुलर जर्नी टिकट (Circular Journey Ticket) की शुरुआत है। जानिए क्या है इस टिकट की खासियत

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways: रेलवे का यह स्पेशल टिकट लेकर 8 जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

देश में ट्रेन के जरिए करोडों यात्री सफर करते हैं। रेलवे की ओर से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। बहुत से रेल सुविधाओं के बारे में रेल यात्री अनजान रहते हैं। ऐसे ही आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी अनोखी सर्विस के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में बहुत से लोग अनजान रहते हैं। हम बात कर रहे हैं सर्कुलर जर्नी टिकट (Circular Journey Ticket) के बारे में। इस सुविधा का फायदा बहुत कम यात्री उठाते हैं। इंडियन रेलवे (Indian Railways) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे की ओर से सर्कुलर जर्नी टिकट (Circular Journey Ticket) नाम से एक स्पेशल टिकट जारी किया जाता है।

इस सर्कुलर जर्नी टिकट के जरिए रेल यात्री एक टिकट पर 8 अलग-अलग स्‍टेशनों से यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान कई ट्रेनों में चढ़ सकते हैं। आमतौर पर तीर्थ-यात्रा या दर्शनीय-स्थलों की सैर करने वाले यात्री रेलवे की इस सुविधा का फायदा उठाते हैं। सर्कुलर टिकट किसी भी श्रेणी में यात्रा करने के लिए खरीदे जा सकते हैं।

जानिए क्या है सर्कुलर जर्नी टिकट


इसमें आप जहां से यात्रा शुरू करते हैं। वहीं पर ही खत्म कर सकते हैं। मान लीजिए अगर आपने उत्तर रेलवे से नई दिल्ली से कन्याकुमारी तक सर्कुलर यात्रा टिकट लेते हैं, तो आपकी यात्रा नई दिल्ली से शुरू होगी। यह नई दिल्ली पर खत्म होगी। आप मथुरा से मुंबई सेंट्रल - मार्मागोआ - बेंगलुरु सिटी - मैसूर - बेंगलुरु सिटी - उदगमंडलम - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल होते हुए कन्याकुमारी पहुंचेंगे और इसी रास्ते से नई दिल्ली वापस आएंगे। सर्कुलर जर्नी टिकट सीधे ही टिकट काउंटर से नहीं खरीद सकते। इसके लिए पहले अप्लाई करना होगा। अपने ट्रेवल रूट की जानकारी रेलवे अधिकारियों को देनी होती है।

सर्कुलर टिकट की वैलिडिटी

सर्कुलर जर्नी टिकट की वैलिडिटी 56 दिन की होती है। इस टिकट को बुक कराने के लिए यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनकी यात्रा जहां से शुरू हो रही है, वहीं खत्म भी होनी चाहिए।

सर्कुलर जर्नी टिकट के फायदे

लंबे टूर पर जा रहे हैं तो अलग-अलग स्टेशन से टिकट करवाने की जरूरत नहीं है। अपने कार्यक्रम के हिसाब से सर्कुलर जर्नी टिकट खरीदकर आप बार-बार टिकट लेने के झंझट से बच सकते हैं। इसके साथ ही आपका कीमती समय भी बर्बाद नहीं होता है। अगर आप अलग-अलग स्‍टेशनों पर टिकट लेते हैं, तो यह महंगा पड़ता हैं। सर्कुलर यात्रा टिकट पर टेलिस्कोपिक दरें लागू होती हैं, जो नियमित प्वाइंट-टू-प्वाइंट किराये से काफी कम होता है।

Indian Railways: सुपरफास्ट, मेल-एक्सप्रेस, ट्रेन में क्या है अंतर? कितनी होती है स्पीड, यहां जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।