त्योहरी सीजन को देखते हुए रेल मंत्रालय अलर्ट हो गया है। अब बेटिकट यात्रियों की खैर नहीं रहेगी। रेल मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान बिना टिकट यात्रियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टिकट जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान में अगर पुलिस कर्मी भी बिना टिकट के पाए गए तो मुसीबत में फंस सकते हैं। उन पर भी नजर रखी जाएगी। रेल मंत्रालय ने इस बारे में 20 सितंबर को 17 जोन के महाप्रबंधकों को पत्र लिखा है। त्योहारों के समय बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
