Indian Railways Train News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में एक जहरीला सांप मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में एक सांप घूमता हुआ पाया गया, जिससे यात्री दहशत में आ गए। घटना का एक वीडियो रविवार (22 सितंबर) को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ।
एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के अनुसार, सरीसृप सीटों के बीच हैंडल पर घूमता हुआ दिखा। वह कोच के एसी डक्ट तक पहुंचने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन कसारा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो कोच G3 में ऊपरी बर्थ (23) पर सांप देखा गया।
जैसे ही सांप दिखा, बर्थ पर बैठे यात्री ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में से एक ने तुरंत सांप का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, कोच में सांप दिखने के बाद, यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया और उक्त कोच को लॉक कर दिया गया।
यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचित किया तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोग भारतीय रेलवे पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "ट्रेन में सांप! गरीब रथ में ये अमीर कहां से आ?" एक न्यूज ने लिखा, "भारतीयों का सेंस ऑफ ह्यूमर लाजवाब है। मजाक छोड़िए, जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस में एक सांप मिला है।"
ट्रेन के कोचों के एसी डक्ट से पानी की बौछारें पड़ने के बाद ट्रेन के हैंडल पर जहरीला सांप घूमता हुआ दिखाई दिया। रविवार को वायरल हुए एक वीडियो के जरिए इस घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, जबलपुर से मुंबई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में यह सांप मिला। जहरीला सांप निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
कोच G3 में सीट नंबर 23 के पास सांप देखा गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सांप सीटों के बीच लगे हैंडल पर चक्कर लगाता हुआ छत तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।