Indian Railways: ट्रेन में लड़की को नहीं मिली सीट, फिर लगाया तगड़ा जुगाड़, यात्रियों के उड़े होश, देखें वीडियो

Indian Railways: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर यूजर्स अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस अजीबोगरीब वीडियो में एक लड़की को ट्रेन में सीट नहीं मिली तो लड़की ने एक तगड़ा जुगाड़ लगा दिया। इसके बाद आराम से गेट के सामने बैठ गई। यात्रियों ने लड़की की इस सीट को देखकर हैरान रह गए। आइये देखते हैं वीडियो

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 2:11 PM
Indian Railways: अपनी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए लड़की अपने साथ एक फोल्डिंग कुर्सी लेकर आई थी।

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इसलिए इससे जुड़े नियमों का हम सभी को पालन करना चाहिए। आमतौर पर लंबी दूरी के लिए लोग ट्रेन के जरिए सफर करना आरामदायक समझते हैं। कई बार यात्रियों को सीट नहीं मिलती है। ऐसे में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही रेल सफर में एक लड़की के साथ हुआ। लड़की को ट्रेन में सीट नहीं मिली। इसके बाद लड़की ने ऐसा जुगड़ लगाया, जिसे देखते ही रेल यात्रियों के होश उड़ गए। लड़की के बैठने का यह तरीका सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि ट्रेन गरीब और मिडिल क्लास लोगों के लिए एक मात्र सस्ता और बेहतर साधन है। इसी वजह से रेलवे में भीड़ लगी रहती है। यात्रियों से ट्रेनें खचाखच भरी रहती हैं। त्योहारी सीजन या छुट्टी के मौके पर तो ट्रेन में पैर रखने तक की जगह भी नहीं मिलती है।

ट्रेन में बैठने के लिए कुर्सी लेकर आई थी लड़की


सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। वहीं एक लड़की गेट के पास खड़ी है। वह लड़की फिर वहां से हटती है और बाथरूम की तरफ जाकर वहां से एक फोल्डेबल कुर्सी लेकर आती है। इसके बाद वो गेट के सामने वाली जगह पर उसे खोलती है। फिर मजे से बैठ जाती है। लड़की के इसी जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटपॉर्म एक्स पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है। 'हमारे यहां ऐसा ही होता है।'

सोशल मीडिया में कमेंट्स की बौछार

इस वीडियो को देखते ही सोशल मीडिया में कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा कि यह तो खुद की सीट लेकर घूमती है जी। दूसरे यूजर ने लिखा- भारतीय हैं ना, यह तो होगा ही। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ में सबसे आगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- हर जगह अपने रूल चलते हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना अपराध है

बिना टिकट के यात्रा करने सबसे आम अपराध है। यदि आप भारतीय रेलवे में बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े जाते हैं, तो आपको जुर्माना भरना होगा। आपके द्वारा तय की गई दूरी के टिकट की लागत के साथ कम से कम 250 रुपए का जुर्माना देने के लिए कहा जाएगा। अगर आपके पास पैसे नहीं है या आप जुर्माना भरने से मना करते हैं, तो आपको आरपीएफ को सौंप दिया जाएगा साथ ही रेलवे अधिनियम धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। आरपीएफ इन यात्रियों को रजिस्‍ट्रार के सामने पेश करता है , ऐसे में उन पर 1000 रुपए का जुमार्ना लगता है। जुर्माना न भरने पर 6 महीने की जेल भी हो सकती है।

सालभर में 5 लाख रुपये का खाना ऑर्डर करने वाला शख्स, Zomato की चौंकाने वाली रिपोर्ट, बिरयानी बनी लोगों की पहली पसंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।