Women Safety in Train: ट्रेनों में अकेली सफर कर रही महिलाएं कई बार पूरे रास्तेभर चिंता में रहती हैं। ट्रेन में सफर के दौरान कोई परेशानी हो गई तो क्या करेंगी, स्टेशन में उतरने के बाद घर तक कैसे पहुंचेंगी? इस तरह के कई सवालों को लेकर वो सफर में परेशान रहती हैं। लेकिन अब महिलाएं टेंशन मुक्त होकर आराम से ट्रेन में सफर कर सकती हैं। अकेली सफर करने वाली महिलाओं की सफर के दौरान और गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे की है। रेल सुरक्षा बल की ओर से समय-समय पर इस बारे में अभियान चलाया जाता है। इस बीच रेल सुरक्षा बल (RPF) की ओर से ‘मेरी सहेली’ थीम पर एक अभियान चलाया गया है।