भारतीय रेलवे (Indian Railway) अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए छोटी-छोटी बातों का भी खास तौर से ध्यान रखता है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनें भी बढ़ाई जाती हैं। इस बीच इंडियन रेलवे ने ट्रेन में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए बिहार के सहरसा और सीतामढ़ से दिल्ली के आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 04022-04021 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 31 अक्टूबर तक अप एवं डाउन दिशा में 22-22 फेरे लगाएगी। अगर आप यूपी-बिहार के रहने वाले हैं और आपको दिल्ली की तरफ आना-जाना है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आप इन ट्रेनों में अपना आरक्षण कर यात्रा कर सकते हैं।
