Get App

रेलवे को चुकाने पड़े 35 रुपए के बदले 2.43 करोड़, 5 सालों तक चली लड़ाई, दिलचस्प है कोटा के इस शख्स की कहानी

भारतीय रेलवे को कोटा के वकील सुजीत स्वामी से 35 रुपए लेना भारी पड़ गया। 35 रुपए के बदले रेलवे को चुकाने पड़े 2.43 करोड़ रुपए। वकील ने बताया कि अप्रैल 2017 में 2 जुलाई को यात्रा करने के लिए गोल्डन टेंपल में कोटा से नई दिल्ली के लिए टिकट बुक किया था। वेटिंग होने के कारण वे यात्रा नहीं कर पाए। उन्होंने 765 रुपए की कीमत वाला टिकट कैंसिल करवा दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2024 पर 3:00 PM
रेलवे को चुकाने पड़े 35 रुपए के बदले 2.43 करोड़, 5 सालों तक चली लड़ाई, दिलचस्प है कोटा के इस शख्स की कहानी
भारतीय रेलवे को कोटा के अधिवक्ता सुजीत स्वामी से अतिरिक्त 35 रुपए लेना पड़ा भारी, चुकाने पड़े 2.35 करोड़

अकसर आपको खबरों में लोगों के साहस और लंबे संघर्ष की कहानी सुनने या जानने को मिलती होगी, जिसमें कई सालों की लड़ाई के बाद उन्हें सिस्टम से न्याय मिल पाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़ाई की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसमें कोटा के एक शख्स ने आईआरसीटीसी से अपने 35 रुपए के लिए पूरे 5 सालों तक लड़ाई लड़ी और फिर जाकर न्याय मिला। इस लड़ाई का फायदा 10 लाख से ज्यादा लोगों को हुआ।

दरअसल कोटा के एक वकील सुजीत स्वामी ने अप्रैल 2017 में 2 जुलाई को यात्रा करने के लिए गोल्डन टेंपल में कोटा से नई दिल्ली के लिए टिकट बुक किया था। वेटिंग होने के कारण वे यात्रा नहीं कर पाए और उन्होंने 765 रुपए की कीमत वाला टिकट कैंसिल करवा दिया था, लेकिन रेलवे ने 65 के बजाय 100 रुपए की कटौती करके उनसे सर्विस टैक्स के रूप में 35 रुपए की ज्यादा वसूले, जिसको लेकर सुजीत स्वामी कोर्ट पहुंच गए और 5 साल की लंबी लड़ाई के बाद उनको न्याय मिल पाया। इस लड़ाई से न सिर्फ सुजीत स्वामी को फायदा हुआ, बल्कि उनके साथ 10 लाख से ज्यादा लोगों को भी फायदा हुआ।

RTI लगाकर रेलवे से मांगी थी सूचना

वकील ने बताया कि उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना को लेकर 2017 में RTI लगाकर जानकारी मांगी थी, जिसमें उन्होंने ये जानकारी मांगी थी कि ऐसे कितने यात्री हैं, जिसके साथ सर्विस टैक्स के रूप में 35 रुपए की कटौती की गई। इसके जवाब में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी में सामने आया कि करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों से 35 रुपए सर्विस टैक्स के रूप में वसूले गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें