Get App

Indian Railways: RAC की इस सीट की समस्या सुनकर चकरा जाएगा दिमाग, जानिए क्या है रेलवे का नियम

Indian Railways: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं। आपका टिकट भी RAC है तो जान लीजिए कि आखिर इस RAC का क्या मतलब होता है? इसके साथ ही अगर दो यात्रियों की लोअर RAC सीट है तो अपर साइड का यात्री कहां बैठेगा

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 30, 2023 पर 4:16 PM
Indian Railways: RAC की इस सीट की समस्या सुनकर चकरा जाएगा दिमाग, जानिए क्या है रेलवे का नियम
Indian Railways: ट्रेन का सफर आसान बनाने के लिए इंडियन रेलवे की ओर से कई नियम बनाए गए हैं

Indian Railways: अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ नए नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। अक्सर ट्रेन में कोई न कोई बदलाव होते रहते हैं। ट्रेन में सीट को लेकर भी कई विवाद होता रहता है। इसके लिए सीट से जुड़े नियम भी रेलवे की ओर से बनाए गए हैं। इसमें सोने तक का नियम बनाया गया है। यात्री कब सोएंगे। कब सीट पर बैठेंगे। इस बारे में नियम है। ऐसे ही अगर साइड लोअर बर्थ में दो लोग 2 लोग RAC सीट पर हैं तो फिर अपर साइड का यात्री आखिर कहां बैठेगा?

हो सकता है इस तरह की समस्याओं से कभी आपका बी सामना पड़ा हो, लेकिन रेलवे के इस तरह के नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले RAC क्या है कब जारी होता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी मालूम होना चाहिए।

जानिए क्या होता है RAC

RAC की फुल फॉर्म Reservation Against Cancellation होता है। इसका मतलब होता है कि किसी का टिकट कैंसिल होगा, तब आपको पूरी सीट मिलेगी। लेकिन तब तक आपको सिर्फ बैठने के लिए ही सीट मिलेगी। बता दें आरएसी की स्थिति में एक सीट पर 2 यात्री को बैठना होता है। RAC स्टटेस होने पर आपको सोने के लिए सीट नहीं मिलती है। अगर 2 लोगों को एक सीट मिलने पर अगर कोई भी एक व्यक्ति अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराता है तो दूसरे यात्री को पूरी सीट मिल जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें