देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) की घरेलू उड़ानों में से 55 प्रतिशत शनिवार को देरी से चलीं, क्योंकि बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों ने सिक लीव (Sick Leave) ले लिया था। दरअसल, इसका मुख्य कारण यह था कि इंडिगो के कर्मचारी एयर इंडिया (Air India) की भर्ती अभियान में शामिल होने चले गए थे। सूत्रों ने बताया कि चालक दल के संबंधित सदस्य बीमारी के नाम पर छुट्टी लेकर एअर इंडिया में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने चले गए थे।
