Get App

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हवा में टकराते-टकराते बचीं एक ही दिशा में उड़ रहीं IndiGo की दो फ्लाइट्स, DGCA करेगा जांच

IndiGo की उड़ानों के टकराने से बचने के मामले की एविएशन वॉचडॉग DGCA करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 8:19 PM
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हवा में टकराते-टकराते बचीं एक ही दिशा में उड़ रहीं IndiGo की दो फ्लाइट्स, DGCA करेगा जांच
यह घटना 9 जनवरी की है, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है

बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) पर उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक साथ उड़ान भरने वाली इंडिगो (IndiGo) की दो विमान टकराने वाली थीं, लेकिन रडार कंट्रोलर की वजह से यह हादसा टल गया। यह घटना 9 जनवरी की है, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है। इंडिगो की दो घरेलू उड़ानों के हवा में बाल-बाल टकराने से बचने के मामले की जांच एविएशन वॉचडॉग डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) करेगी।

DGCA के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि 9 जनवरी की सुबह बेंगलुरू एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो के दो विमानों के बीच हवा में टक्कर टल गई थी। उन्होंने बताया कि घटना को किसी लॉगबुक में दर्ज नहीं किया गया था और न ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इसकी सूचना दी थी।

इस बीच, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन के प्रमुख अरुण कुमार (DGCA chief Arun Kumar) ने बताया कि DGCA घटना की जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इंडिगो और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस मामले पर बयान के लिए पीटीआई के सवालों का जवाब नहीं दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें