Get App

लाइव ब्लॉग

Yoga Day 2024 Highlights: पूरी दुनिया में मनाया गया योग दिवस, पीएम मोदी ने कहा - योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

Yoga Day 2024 Live Updates: आज (21 जून) पूरी दुनिया में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में लोगों को संबोधित किया। बारिश की वजह से ये कार्यक्रम थोड़ा देरी से शुरू हुआ। पहले खुले मैदान में होना था। बाद में एक हॉल में इस कार्यक्रम को किया गया। पीएम मोदी ने हॉल में योगासन किया

MoneyControl News JUNE 21, 2024 / 11:24 AM IST

International Yoga Divas Live: हर साल 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार, 21 जून को Yoga Day सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 जून 2024) योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर में लोगों को संबोधित करते हुए योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव

Yoga Day Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की थी।
Yoga Day Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की थी।
JUNE 21, 2024 / 11:24 AM IST

International Yoga Divas Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया ने योग को अपनाया - सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर असम के तिनसुकिया में योग किया। इस मौके पर सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया ने योग को अपनाया है और योगाभ्यास को अपने जीवन पद्धति का एक हिस्सा बनाया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    JUNE 21, 2024 / 11:01 AM IST

    International Yoga Divas Live: गुजरात के सीएम ने सेना के साथ किया योग

    गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज बीएसएफ जवानों और अन्य लोगों के साथ योगासन किए। पटेल ने गुजरात के बनासकांठा जिले में नाडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा जीरो पॉइंट पर योग किया था।

      JUNE 21, 2024 / 10:42 AM IST

      International Yoga Divas Live: पीएम मोदी ने अब तक योग कार्यक्रम का कहां-कहां किया नेतृत्व?

      देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस समारोहों का नेतृत्व कर चुके हैं। इस बार साल 2024 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

        JUNE 21, 2024 / 10:26 AM IST

        International Yoga Divas Live: गोवा के सीएम ने योग दिवस की दी बधाई

        गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि जिस तरह से पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। वैसे ही गोवा में भी बड़े उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। गोवा के हर एक स्कूल कॉलेज में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ ईयर ऑफ मिलेट का भी उत्सव मनाया जा रहा है। मैं देशवासियों को इसकी बधाई देता हूं।

          JUNE 21, 2024 / 10:15 AM IST

          Yoga Day Live: 101 साल की फ्रांस की महिला सिखा रही हैं योगा – पीएम मोदी

          101 साल फ्रांस की योगा ट्रेनर शार्लेट शोपेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अप्रैल 2024 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। इनका जिक्र पीएम ने आज अपने भाषण में किया था। शार्लेट ने 50 साल की उम्र में योग सीखा था। वे 51 साल से लगातार लोगों को योग सिखा रही हैं।

            JUNE 21, 2024 / 10:10 AM IST

            Yoga Day Live: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में किया योगासन

            केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को योग के प्रति प्रोत्साहित किया है। उसका असर पूरे देश और दुनिया में देखा जा सकता है। उत्तरी मुंबई में भारी बारिश हो रही थी, लेकिन हजारों लोग घरों से बाहर निकले और योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

              JUNE 21, 2024 / 10:04 AM IST

              Yoga Day Live: हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल ने किया योगासन

              हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। इस बीच लोगों ने योग दिवस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्र भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं सूबे के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ऐतिहासिक रिज मैदान में योगासन किया। वहीं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने ऊना में योगास किया। जबकि राज्य भाजपा प्रमुख राजीव बिंदल ने सोलन में योग किया।

                JUNE 21, 2024 / 9:47 AM IST

                Yoga Day Live: योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं – एकनाथ शिंदे

                महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगासन किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। लोगों को रोजाना योग करना चाहिए। सिर्फ एक दिन योग करने से काम नहीं चलेगा।

                  JUNE 21, 2024 / 9:40 AM IST

                  Yoga Day Live: योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें – पीएम मोदी

                  योगासन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम जब स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर्स कहते थे कि ध्यान से देखो। ध्यान से सुनो। ये ध्यान विषय हमारे कंसनट्रेशन से जुड़ा विषय है। बहुत से लोग याद शक्ति बढ़ाने के लिए टेक्निक बताते हैं। हम एक काम करते हैं, लेकिन 10 जगहों पर ध्यान भटकता है। इस पर हमें काम करना चाहिए। अगर सहज रूप से योग को जीवन से जोड़ेंगे तो आपको लाभ होगा। आपकी विकास यात्रा का योग मजबूत पहलू बन जाएगा। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

                    JUNE 21, 2024 / 9:38 AM IST

                    Yoga Day 2024 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योगासन

                    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मौके पर योगासन किया। उन्होंने लोगों को योग दिवस की बधाई दी। मुर्मू ने कहा कि योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है। आज असंतुलित जीवन शैली की वजह से योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है। आइए, हम अपनी डेली लाइफ में नियमित रूप से योग को अपनाने का संकल्प लें।

                      JUNE 21, 2024 / 9:35 AM IST

                      Yoga Day 2024 Live: योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर हमेशा फायदा होता है – पीएम मोदी

                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बारिश के कारण कार्यक्रम (एसकेआईसीसी में योग सत्र) में थोड़ी देरी हुई। जब योग स्वाभाविक रूप से जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो इसका हर पल फायदा मिलता है। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं।

                        JUNE 21, 2024 / 9:28 AM IST

                        Yoga Day 2024 Live: श्रीनगर में ठंड बढ़ी, मुझे स्वेटर लाना पड़ा – पीएम मोदी

                        पीएम मोदी ने कहा कि अगर बारिश न होती तो शायद इतना ध्यान नहीं जाता जितना बारिश होने पर गया है। श्रीनगर में बारिश के साथ ठंड भी बढ़ जाती है। मुझे भी स्वेटर लाना पड़ा। आप लोगों तो यहीं के हैं। आप लोग इसके आदि है। आपके लिए कोई तकलीफ की बात नहीं है।

                          JUNE 21, 2024 / 9:22 AM IST

                          Yoga Day 2024 Live: मैं रोजाना योग करता हूं – शिवराज सिंह चौहान

                          दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं दिल से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने योग को दुनिया तक पहुंचाया। मुझे उम्मीद है कि हर कोई योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएगा। मैं रोजाना योग करता हूं।

                            JUNE 21, 2024 / 9:18 AM IST

                            Yoga Day 2024 Live: गंगा तट पर विदेशियों ने किया योगासन

                            उत्तराखंड में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परमार्थ निकेतन में गंगा तट पर विदेशियों ने योग किया।

                              JUNE 21, 2024 / 9:12 AM IST

                              International Yoga Divas Live: भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी दुनिया मे योग का संदेश दिया था - हेमा मालिनी

                              उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। उन्होंने योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कहा कि मुझे योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लगा। हमारे भगवान श्रीकृष्ण जिन्हें योगेश्वर कृष्ण भी कहते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को योग का संदेश दिया। उनकी वजह से हमें योग मिला है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहना चाहूंगी कि रोजाना कम से कम आधा घंटा योग जरूर करें।

                                JUNE 21, 2024 / 9:06 AM IST

                                International Yoga Divas Live: योग सेशन में शामिल लोगों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

                                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग सेशन के प्रतिभागियों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने यहां योग सेशन का नेतृत्व किया। पीएम मोदी ने योग सेशन में शामिल लोगों से मुलाकात की। एसकेआईसीसी के बाहर डल झील के किनारे हजारों लोगों ने एक साथ योग किया।

                                  JUNE 21, 2024 / 8:57 AM IST

                                  International Yoga Divas Live: योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा- सिंधिया

                                  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री की दृष्टि योग को दुनिया में एक विशेष स्थान दिलाने की थी। हर साल इस दिन दुनिया भर में योग मनाया जाता है।

                                    JUNE 21, 2024 / 8:51 AM IST

                                    International Yoga Divas Live: योग से पूरी दुनिया में आई खुशहाली – एस. जयशंकर

                                    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक प्रेरणा है। जिसने दुनिया भर में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता पैदा की है। आज, मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतने सारे राजदूत और विदेश मंत्रालय के सहकर्मी योग सत्र में हमारे साथ शामिल हुए। पिछले 10 सालों में हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं। योग से पूरी दुनिया में खुशहाली आई है।

                                      JUNE 21, 2024 / 8:46 AM IST

                                      International Yoga Divas Live: ओडिशा के सीएम ने किया योगासन

                                      ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी और ओडिशा के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। वहीं 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद भवन परिसर में योग सत्र का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में योगाभ्यास किया।

                                        JUNE 21, 2024 / 8:38 AM IST

                                        Yoga Day Live: SKICC हॉल में पीएम मोदी कर रहे हैं योगासन

                                        बारिश की वजह से पीएम मोदी SKICC के हॉल में योग कर रहे हैं। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद हैं। हॉल में पीएम मोदी के साथ 50 लोग योग कर रहे हैं। हॉल के बाहर 7000 लोग मौजूद हैं, जो PM के साथ-साथ योगासन कर रहे हैं।

                                          JUNE 21, 2024 / 8:33 AM IST

                                          Yoga Day Live: पीएम मोदी ने किया योग

                                          देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे होना था। इसमें करीब 7,000 लोगों को शामिल होना था। लेकिन बारिश की वजह से कार्यक्रम में बदलाव किया गया। खुले आसमान की जगह एक हॉल में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

                                            JUNE 21, 2024 / 8:29 AM IST

                                            Yoga Day Live: जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि - पीएम मोदी

                                            पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग की यात्रा हमेशा जारी है। योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड शुरू हो गया है।

                                              JUNE 21, 2024 / 8:20 AM IST

                                              Yoga Day Live: सऊदी अरब ने योग को एजुकेशन सिस्टम में किया शामिल

                                              PM ने कहा कि दुनिया के सभी वरिष्ठ नेता है जब भी मौका मिलता है मुझसे योग की चर्चा करते हैं। यह दुनिया में लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा बन रहा है। सऊदी अरब ने इसे एजुकेशन सिस्टम में शामिल किया है। जर्मनी में डेढ़ करोड़ लोग योग प्रैक्टिस को अपना चुके हैं। भारत में ऋषिकेश, काशी से केरल में योग ट्यूरिज्म को क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में ऑथेंटिक योग ट्रेनिंग मिल रही है। लोग अपनी फिटनेस के लिए पर्सनल योग ट्रेनर रख रहे हैं।

                                              इससे नए अवसर बने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बने। योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है। आज सूचना संसाधनों की बाढ़ है। ऐसे में एक विषय पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसका निदान भी योग में है।

                                                JUNE 21, 2024 / 8:17 AM IST

                                                Yoga Day Live: योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा – पीएम मोदी

                                                अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

                                                  JUNE 21, 2024 / 8:10 AM IST

                                                  Yoga Day Live: पीएम मोदी ने योग दिवस पर दी लोगों को बधाई

                                                  श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कश्मीर की धरती से मैं दुनिया भर के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं। दस साल पहले मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 2015 में दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 35,000 लोगों ने एक साथ योग किया।

                                                    JUNE 21, 2024 / 8:01 AM IST

                                                    Yoga Day 2024 Live: एक्टर जैकी श्रॉफ ने मुंबई में किया योग

                                                    अभिनेता जैकी श्रॉफ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।

                                                      JUNE 21, 2024 / 7:55 AM IST

                                                      Yoga Day 2024 Live: मथुरा में हेमा मालिनी ने किया योगाभ्यास

                                                      भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में योग किया। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

                                                        JUNE 21, 2024 / 7:44 AM IST

                                                        Yoga Day 2024 Live: रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने किया योग

                                                        केंद्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी योग दिवस 2024 के मौके पर योग किया।

                                                          JUNE 21, 2024 / 7:41 AM IST

                                                          Yoga Day 2024 Live: श्रीनगर में बारिश के बाद बदला कार्यक्रम, हॉल में योग कर रहे हैं पीएम मोदी

                                                          श्रीनगर में सुबह से हो रही बारिश के बाद कार्यक्रम को बदला गया है। पहले यह खुले मैदान में होने वाला था। डल झील के किनारे व्यवस्था की गई थी। अब मौसम खराब होने के बाद एक बंद हॉल में यह कार्यक्रम किया गया। पीएम मोदी का योग कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

                                                            JUNE 21, 2024 / 7:38 AM IST

                                                            Yoga Day 2024 Live: जयपुर में CM भजनलाल शर्मा ने किया योगा

                                                            अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में योगा किया है। स दौरान कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

                                                              JUNE 21, 2024 / 7:26 AM IST

                                                              International Yoga Divas Live: एलओसी से सटा कुपवाड़ा जिले में योगाभ्यास

                                                              उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी पूरे जोर-शोर के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छाए बादलों के बीच लोग यहां अपने-अपने स्थान पर जम गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़ने के लिए कुपवाड़ा और कुलगाम सहित सभी घाटी के जिलों के मंच तैयार हैं। पीएम मोदी श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करेंगे।

                                                                JUNE 21, 2024 / 7:15 AM IST

                                                                Yoga Day Live: CM योगी आदित्यनाथ ने किया योग

                                                                यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। वहीं गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में योग किया।

                                                                  JUNE 21, 2024 / 6:59 AM IST

                                                                  Yoga Day 2024 Live: BSF के जवानों ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर किया योग

                                                                  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जवानों में भी उत्साह बना हुआ है। BSF से लेकर भारतीय सेना तक के जवानों को देश के अलग-अलग हिस्सों में योग करते हुए देखा गया है। कोलकाता में BSF के जवानों ने योग किया है। इसी तरह से भारतीय सेना के जवान लेह में कर्नल सोनम वांगचुक स्टेडियम में योग कर रहे हैं।

                                                                    JUNE 21, 2024 / 6:55 AM IST

                                                                    International Yoga Divas Live: योग दिवस पर भेजें शुभकामनाएं

                                                                    योग दिवस के इस खास मौके पर आप अपनों को स्वस्थ रहने की शुभकामानएं भेजें और योग के प्रति उन्हें जागरुक करें।

                                                                    स्वस्थ रहे तन और मन,
                                                                    योग ही है रोगमुक्त जीवन का मंत्र.
                                                                    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं...

                                                                      JUNE 21, 2024 / 6:52 AM IST

                                                                      Yoga Day Live: बाबा रामदेव ने हरिद्वार में किया योग

                                                                      अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर उत्तराखंड के हरिद्वार में योग किया। वहीं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 में हिस्सा लिया।

                                                                        JUNE 21, 2024 / 6:46 AM IST

                                                                        Yoga Day 2024 Live: केंद्रीय मंत्रियों ने दिल्ली में किया योग

                                                                        10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और बीएल वर्मा ने योग किया। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने योग किया।

                                                                          JUNE 21, 2024 / 6:44 AM IST

                                                                          International Yoga Divas Live: योग दिवस पर सीएम योगी ने दी बधाई

                                                                          उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मैं आप सभी को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं। ये अवसर हमें देश के पीएम मोदी ने दिया है। जिनके प्रयास से और विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ जोड़कर भारत इस विरासत के साथ अपने आपको जोड़कर भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे। यह अपने पूर्वजों और विरासत के प्रति इससे बड़ा सम्मान दूसरा और कोई नहीं हो सकता।

                                                                            JUNE 21, 2024 / 6:42 AM IST

                                                                            Yoga Day Live: साल 2023 में पीएम मोदी ने अमेरिका में किया योगा

                                                                            नौंवे योग दिवस की थीम थी- वसुधैव कुटुम्बकम। पहली बार पीएम मोदी देश से बाहर योग दिवस मनाने न्यूयॉर्क गए। यहां 180 देशों के लोगों ने उनके साथ UN हेडक्वॉर्टर कैम्पस में योग आसन किए।

                                                                              JUNE 21, 2024 / 6:34 AM IST

                                                                              Yoga Day 2024 Live: कोरोना काल साल 2020 में योग दिवस की थीम

                                                                              छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वर्चुअली मनाया गया। इसकी थीम थी- योगा फॉर हेल्थ- योगा एट होम। PM मोदी ने 15 मिनट की स्पीच के जरिए कोरोना वायरस से लड़ने में योग की भूमिका बताई थी। लोगों ने अपने-अपने घरों पर योग करते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

                                                                                JUNE 21, 2024 / 6:31 AM IST

                                                                                International Yoga Divas Live: साल 2018 में पहली बार मुस्लिम देश सऊदी अरब शामिल हुआ

                                                                                चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम शांति के लिए योग थी। योग दिवस 2018 का मेन इवेंट उत्तराखंड में हुआ। राजधानी देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 50,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। खास बात यह थी कि इसमें सऊदी अरब भी शामिल हुआ।

                                                                                  JUNE 21, 2024 / 6:30 AM IST

                                                                                  Yoga Day Live: साल 2015 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2 रिकॉर्ड बने

                                                                                  पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- सद्भाव और शांति के लिए योग। PM मोदी के साथ 84 देशों के प्रतिनिधियों समेत 35000 से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस आयोजन में भारत के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। एक दुनिया का सबसे बड़ा योग एकसाथ करने का जिसमें 35,985 लोगों ने एकसाथ किया। दूसरा 84 देशों के नेताओं की एकसाथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

                                                                                    JUNE 21, 2024 / 6:25 AM IST

                                                                                    Yoga Day 2024 Live: पिछले साल गुजरात में बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड

                                                                                    गुजरात के सूरत में 2023 में योग दिवस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। राज्य में 72,000 लोकेशन पर करीब 1.25 करोड़ लोगों ने योगा किया था। सिर्फ सूरत में एक लाख से ज्यादा लोगों ने योग कार्यक्रम में शामिल हकर विश्व रिकॉर्ड बना था। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में बना था। जब राजस्थान के कोटा में पतंजलि योगपीठ में हुए एक सेशन में करीब 2 लाख लोग शामिल हुए थे।

                                                                                      JUNE 21, 2024 / 6:21 AM IST

                                                                                      International Yoga Divas Live: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिल्ली में करेंगे योग

                                                                                      बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिल्ली को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सूरजमल विहार में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा विधायक ओ.पी.शर्मा समेत दिग्गज योग करेंगे।

                                                                                        JUNE 21, 2024 / 6:13 AM IST

                                                                                        Yoga Day Live: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 का इतिहास

                                                                                        पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly - UNGA) में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उसी साल 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। फिर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला। पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन विश्व के लाखों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। वहीं भारत में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के राजपथ पर हुआ। जिसमें 35000 से अधिक लोग शामिल हुए थे।

                                                                                          JUNE 21, 2024 / 6:12 AM IST

                                                                                          Yoga Day 2024 Live: 21 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व योग दिवस

                                                                                          योग दिवस की तारीख को तय करने के पीछे खास वजह है। दरअसल 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगते हैं। इस दिन को योग और अध्यात्म के लिए बेहद खास माना जाता है। यही वजह है कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

                                                                                            JUNE 21, 2024 / 6:11 AM IST

                                                                                            International Yoga Divas Live: देश के अलग-अलग हिस्सों में योगा करेंगे केंद्रीय मंत्री

                                                                                            केंद्रीय मंत्री भी आज सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों में योगा करते नजर आएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में योग करेंगे। पीएम मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने का फ़ैसला किया था।

                                                                                              JUNE 21, 2024 / 6:10 AM IST

                                                                                              Yoga Day Live: पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में करेंगे योगा

                                                                                              देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस साल की थीम योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी (Yoga for Self and Society) रखी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव भी शामिल होंगे।

                                                                                                JUNE 21, 2024 / 6:08 AM IST

                                                                                                नमस्कार

                                                                                                मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।