IPL 2022 Prize Money: गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी के साथ मिले 20 करोड़, राजस्थान भी हुआ मालामाल, जानें किस खिलाड़ी को कितने पैसे मिले

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया है। हार्दिक के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर फाइनल में रविवार को टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी

अपडेटेड May 30, 2022 पर 1:31 PM
मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने रविवार को फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) पर 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके पहली बार में ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब अपने नाम कर लिया। एक नई नवेली टीम को दुनिया की इस सबसे लुभावनी क्रिकेट लीग का विजेता बनाने का श्रेय किसी को जाता है तो उसके ‘कैप्टन कूल’ हार्दिक पंड्या को। कप्तान हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन से गुजरात ने अपने होम ग्राउंड में ही खिताब अपने नाम किया।

पहले गेंदबाजी में चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लेते हुए उन्होंने रॉयल्स को नौ विकेट पर 130 के स्कोर पर रोक दिया। इसके जवाब में दो विकेट जल्दी गिरने पर 30 गेंद में 34 रन बनाकर टीम को दबाव से निकाला। टाइटंस ने 11 गेंद और सात विकेट बाकी रहते मैच जीत लिया।

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder: सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे किसका है हाथ? पंजाब DGP ने किया बड़ा खुलासा


पांच बार के IPL चैंपियन हार्दिक पंड्या ने कहा है कि पहली बार टूर्नामेंट में उतरी गुजरात टाइटंस के साथ इस ताजा जीत के बारे में आने वाली पीढियां बात करेंगी। हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ चार बार आईपीएल जीत चुके हैं।

टीम और खिलाड़ियों को मिले इतने पैसे

IPL 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ट्रॉफी के साथ एक भारी भरकम रकम भी अपने साथ ले गई। अपने डेब्यू सीजन में ही खिताबी जीत दर्ज करने वाली गुजरात टाइटंस को चमचमाती ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिले। वहीं, रनअरअप रही राजस्थान रॉयल्स को 12.5 करोड़ रुपये मिले। जबकि तीसरे नंबर पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स को 7 करोड़ रुपये दिए गए। इसके अलावा चौथे नंबर पर रहने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ रुपये मिले।

  • मोस्ट वेल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच - हार्दिक पंड्या (1 लाख रुपये)
  • पंच स्ट्राइकर ऑफ द मैच- डेविड मिलर (1 लाख रुपये)
  • पावरप्लेयर ऑफ द मैच- ट्रेंट बोल्ट (1 लाख रुपये)
  • लेट्स क्रैक इट सिक्स अवॉर्ड- यशस्वी जयसवाल (1 लाख रुपये)
  • गेमचेंजर ऑफ द मैच- हार्दिक पंड्या (1 लाख रुपये)
  • फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच- लॉकी फॉर्युसन (1 लाख रुपये)
  • रुपे ऑन गो द मैच- जोस बटलर (1 लाख रुपये)
  • मैन ऑफ द मैच - हार्दिक पंड्या (5 लाख रुपये)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।