IPL 2023 Awards: शुभमन गिल के सिर सजी ऑरेंज कैप, तो पर्पल पर शमी का कब्जा, देखें किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला

IPL 2023 Awards: गुजरात ने बारिश बाधित खिताबी मुकाबले में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (47 गेंद, 96 रन) के आतिशी अर्द्धशतक की मदद से चेन्नई के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 15 ओवर में 171 रन कर दिया गया। चेन्नई ने बल्लेबाजों के संयुक्त साहसी प्रयास की मदद से यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली

अपडेटेड May 30, 2023 पर 11:43 AM
Story continues below Advertisement
IPL 2023 Awards: चेन्नई सुपर किंग्स ने गत विजेता गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2023 की चमकीली ट्राफी अपने नाम कर ली

IPL 2023 Award Winners List: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दो दिन के लंबे इंतजार के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौसम की मनमानी और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को मात देकर सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब रिकॉर्ड पांचवीं बार जीत लिया। गुजरात ने बारिश बाधित खिताबी मुकाबले में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (47 गेंद, 96 रन) के आतिशी अर्द्धशतक की मदद से चेन्नई के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 15 ओवर में 171 रन कर दिया गया। चेन्नई ने बल्लेबाजों के संयुक्त साहसी प्रयास की मदद से यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली।

ये भी पढ़ें- साक्षी को चाकू से सरेआम गोदता रहा हैवान, आसपास से गुजर रहे लोग 30 मिनट तक बच्ची को मरते देखते रहे

एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को फाइनल में 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर हरा दिया। आइए देखते हैं कि IPL 2023 में किस खिलाड़ी ने ऑरेंज और पर्पल कैप सहित कौन का अवॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि ऑरेंज कैप उन खिलाड़ियों को दी जाती है, जिन्होंने IPL के मौजूदा सत्र में सबसे अधिक रन बनाए हैं। जबकि सबसे अधिक विकेट लेने वाले क्रिकेटर को पर्पल कैप मिलता है।


किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला?

विजेता- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

उपविजेता- गुजरात टाइटन्स (GT)

तीसरा स्थान- मुंबई इंडियंस (MI)

चौथा स्थान- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

सीजन के सर्वश्रेष्ठ स्थान- ईडन गार्डन और वानखेड़े स्टेडियम

IPL फेयर प्ले अवॉर्ड- दिल्ली कैपिटल्स (DC)

ऑरेंज कैप (सबसे अधिक रन बनाने वाला)- शुभमन गिल (GT) 890 रन

पर्पल कैप (सबसे अधिक विकेट लेने वाला) - मोहम्मद शमी (GT) 28 विकेट

सुपर स्ट्राइकर ऑफ टूर्नामेंट- ग्लेन मैक्सवेल

गेम चेंजर ऑफ टूर्नामेंट- शुभमन गिल

मोस्ट वेवुएबल ऐसेट ऑफ द टूर्नामेंट- शुभमन गिल

मोस्ट फोर अवॉर्ड- शुभमन गिल

सबसे लंबा छक्का पुरस्कार- फाफ डु प्लेसिस (115 मीटर)

कैच ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड- राशिद खान

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- यशस्वी जायसवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।