दिल्ली वालों के लिए IRCTC लेकर आया है कमाल का टूर पैकेज, बेहद कम खर्च में कर सकते हैं श्रीलंका की सैर

अगर आप भी इस गर्मी भारत के किसी पड़ोसी देश की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए बेहद ही कमाल का टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप काफी कम खर्च में श्रीलंका की सैर कर सकते हैं। श्रीलंका घूमने के लिए IRCTC का यह टूर प्लान खास तौर पर दिल्ली वालों के लिए डिजाइन किया गया है। इस टूर प्लान को श्री रामायण यात्रा नाम दिया गया है। टूर के पहले दिन सैलानी दिल्ली एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे। आइये जानते इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में

अपडेटेड May 16, 2023 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप भी इस गर्मी भारत के किसी पड़ोसी देश की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए बेहद ही कमाल का टूर पैकेज लेकर आया है

कई सारे लोगों का मन अपनी जिंदगी में एक बार फॉरेन टूर करने का होता है। लेकिन इसमें होने वाले खर्चे की वजह से लोग फॉरेन टूर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भारत के पड़ोसी देशों की यात्रा फॉरेन टूर के लिहाज से काफी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। अगर आप भी इस गर्मी भारत के किसी पड़ोसी देश की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए बेहद ही कमाल का टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप काफी कम खर्च में श्रीलंका की सैर कर सकते हैं। आइये जानते इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में।

टूर प्लान की पूरी डिटेल

श्रीलंका घूमने के लिए IRCTC का यह टूर प्लान खास तौर पर दिल्ली वालों के लिए डिजाइन किया गया है। इस टूर प्लान को श्री रामायण यात्रा नाम दिया गया है। टूर के पहले दिन सैलानी दिल्ली एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सैलानी कोलंबो एयरपोर्ट से दोपहर में नुवारा एलिया पहुंचेंगे। इसके बाद सैलानी होटल में लंच और डिनर करेंगे।


दूसरे दिन का टूर प्लान

टूर के दूसरे दिन सैलानी नाश्ता करके गायत्री पीदम, सीता अम्मन टेंपल, दिवुरमपोला और हाकागला गार्डन की सैर पर जाएंगे। इसके बाद दोपहर में सैलानियों को इंडियन रेस्टोरेंट में खाना खिलाया जाएगा। शाम को सैलानी नुवारा एलिया झील में बोटिंग कर पाएंगे। टूर के तीसरे दिन सैलानी कैंडी की सैर पर निकल जाएंगे। रास्ते में सैलानी श्री भक्त हनुमान मंदिर और रामबोडा झरने की सैर भी करेंगे। इसके बाद सैलानी चाय के बागान की सैर पर भी जाएंगे। कैंडी पहुंच कर सैलानी होटल में आराम करेंगे।

दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका, IMD ने दी चेतावनी

चौथे दिन का टूर प्लान

टूर के चौथे दिन सैलानी होटल से चेक आउट करके कोलंबो के लिए निकल जाएंगे। रास्ते में सैलानी पिनावाला हाथी अनाथालय भी जाएंगे। इसके अलावा वे विभीषण मंदिर और पंचमुगा अंजनेयार मंदिर की सैर भी कर सकेंगे। टूर के पांचवे दिन सैलानी कोलंबो सिटी की सैर कर सकेंगे। दिन के खाने के बाद सैलानी मुनीश्वरम मंदिर, चिलॉ और मनवारी मंदिर की सैर के लिए जाएंगे। इसके बाद वे कोलंबो एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।

कितना है इस टूर के लिए किराया

IRCTC के इस 4 रातों और 5 दिनों वाले श्रीलंका टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 58,500 रुपये का किराया देना होगा। इसमें यात्रियों को होटल में रुकने का इंतजाम, ब्रेकफास्ट लंच और डिनर और इसके अलावा घूमने के लिए एसी बसों की सुविधा दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।