PROBA-3 Mission: भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 5 दिसंबर 2024 को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने PSLV-XL रॉकेट की मदद से PROBA-3 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड एक से की गई थी। यह मिशन 4 दिसंबर 2024 को टल गया था, जिसके बाद 5 दिसंबर 2024 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 को गुरुवार को श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है।