Get App

Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक जवान घायल

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार की सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। पिछले 24 घंटों में यह तीसरी मुठभेड़ है। वहीं, विलेज गार्ड को मारने वाले ग्रुप के आतंकियों के घिरे होने की खबर आ रही है। इलाके में सर्च अभियान जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2024 पर 2:27 PM
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक जवान घायल
J-K के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार की सुबह हुए आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि केशवान के जंगलों में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने सुबह करीब 11 बजे छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि दो गांव के सुरक्षा गार्डों की हत्या के बाद गुरुवार शाम से ही कुंतवाड़ा और केशवान के जंगलों में सर्च अभियान चल रहा था। घाटी में आतंकवादियों की गतिविधि बढ़ने के बाद से सेना ने अपना सर्च अभियान तेज कर दिया है।

ये वहीं आतंकी हैं, जिन्होंने इसी हफ्ते 7 तारीख को दो निर्दोष विलेज गार्ड (गांव के गार्ड) की अपहरण कर हत्या कर दी थी। सेना के सूत्रों से मिले जानकारी के मुताबिक फिलहाल 3 से 4 आतंकियो के घिरे रहने की संभावना है। दोनों तरफ से गोलीबारी लगातार जारी है।

सेना ने चलाया सर्च अभियान

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "केशवान-किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अभी चल रही है। माना जा रहा है कि तीन या चार आतंकवादी फंसे हुए हैं।" अधिकारी ने बताया कि ये वही आतंकवादी समूह है जिसने दो निर्दोष विलेज गार्ड की हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें