जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के प्रयासों को विफल करने के लिए डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कर्फ्यू लगा दिया। वहीं, भद्रवाह एवं किश्तवाड़ जैसे शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद जितेंद्र सिंह ने बुजुर्गों और समुदाय के प्रमुखों से इस मुद्दे को सुलझाने तथा सद्भाव बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
