Get App

Janmashtami 2023: दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर की अनोखी पहल, घर बैठे करें कान्हा संग मंदिर के 3D दर्शन

Janmashtami 2023: मथुरा-वृंदावन से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में सुबह से मंदिरों में हरे रामा-हरे कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं। देश के कृष्ण मंदिरों में धूम धाम से तैयारी की गई है। इस बीच दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर ने भक्तों के लिए मेटावर्स एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। इससे घर बैठे वर्चुअल तरीके से कान्हा के दर्शन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 11:46 AM
Janmashtami 2023: दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर की अनोखी पहल, घर बैठे करें कान्हा संग मंदिर के 3D दर्शन
Janmashtami 2023: देश और विदेशों में बैठे भक्त वर्चुअल तरीके से दर्शन कर सकते हैं

Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देश के सभी कृष्ण मंदिरों में खास तैयारी की गई है। मंदिरों में सजावट की गई। इस दौरान दिल्ली के द्वारका के इस्कॉन मंदिर की ओर से एक अनोखी पहल की शुरूआत की गई है। जन्माष्टमी के मौके पर द्वारका में इस्कॉन मंदिर में भक्तों के लिए मेटावर्स एक्सपीरियंस (Metaverse Experience) लॉन्च किया गया है। इसके जरिए भक्त घर बैठे कान्हा के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। इससे दुनिया भर के भक्त देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। भक्त वर्चुअल तरीके से आरती में हिस्सा ले सकते हैं।

इस्कॉन द्वारका के उपाध्यक्ष श्री श्री गौर प्रभु का कहना है कि इस्कॉन की ओर से मेटावर्स लॉन्च अपनी तरह की पहली अनोखी पहल है। यह एक तरह से वर्चुअल रियलिटी का अनुभव होगा। आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे आप मंदिर में आए हुए हैं।

ऑनलाइन कर सकते हैं प्रसाद का ऑर्डर

मेटावर्स पूरी तरह आभासी दुनिया है। एक जगह पर बैठकर आप इस टेक्नोलॉजी के जरिए दुनिया की सैर कर सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी के जरिए भक्त घर बैठे कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें पूरे मंदिर के दर्शन होंगे। जहां भक्त पारंपरिक पोशाक कुर्ता-धोती और महिलाएं साड़ी पहने नजर आ सकती हैं। इसके अलावा मेटावर्स के जरिए डिजिटल रेस्टोरेंट से प्रसाद भी ऑर्डर करने की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत रहती है। आपको ऐसा लगेगा कि शारीरिक रूप से मंदिर में मौजूद हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें