Jeff Bezos ने Cannes में गर्लफ्रेंड के साथ मारी ग्रैंड एंट्री, अरबों के जहाज में बैठकर पहुंचे France

Jeff Bezos दुनिया के सबसे अमीर हस्तियों में से एक हैं। वैसे तो जेफ बेजोस की लग्जरी लाइफ में काफी महंगी-महंगी चीजें हैं लेकिन उनकी फेमस Koru Superyacht दुनिया की सबसे मंहगी बोट है। इसकी लंबाई लगभग द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा के बराबर है। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इसी याट में सवार होकर पहुंचे।

अपडेटेड May 22, 2023 पर 1:00 PM
जेफ बेजोस की Koru yacht की कीमत लगभग 41 अरब रुपए है

Jeff Bezos Superyacht: अरबपति जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। Amazon के फाउंडर ने फ्रांस के साउथ में एक खास जहाज Superyacht से एंट्री मारी। इस जहाज की कीमत लगभग 500 मिलियन डॉलर यानि 41  अरब रुपए बताई जा रही है। इस लग्जरी बोट का नाम Koru है। इसे पानी में चलने वाला दुनिया का सबसे लग्जरी जहाज बताया जाता है। इस जहाज के आगे एक जलपरी की फीगर बनी हुई है जो हुबहू लॉरेन सांचेज की तरह दिखती है।

 Cannes में मनाया जश्न

जेफ बेजोस कान फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ Koru को ही नहीं बल्कि अपनी दूसरे जहाज Abeona को भी लेकर आए हैं। Cannes में जेफ बेजोस और सांचेज ने Hotel Du Cap eden Roc में ऑर्गेनाइज की गई मैगजीन पार्टी अटेंड की। इसके अलावा हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर Martin Scorsese’s के प्राइवेट Mansion पार्टी में भी अमेजॉन के फाउंडर नजर आए।

Koru की खासियत

जेफ बेजोस की सुपर याट कोरु को चलाने में हर साल 25 मिलियन डॉलर का खर्च आता है। कोरु दुनिया की सबसे ऊंची याट है। इसका पूरा साइज लगभग ग्रेट पिरामिड ऑफ गिजा के बराबर है। ये 127 मीटर लंबी है और 18 गेस्ट की इसमें ठहर रुकने की जगह है। इसके अलावा इस जहाज में 40 लोगों का क्रू काम करता है। इस जहाज के एक डेक पर स्वीमिंग पूल भी बना हुआ है।

जब कॉन्ट्रोवर्सीज का हुए शिकार


अपने इस जहाज की बदौलत पिछली साल जेफ बेजोस कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस गए थे। डच शिपमेकर ओशियानो ने ये अपील की थी कि नीदरलैंड का सबसे ऐतिहासिक ब्रिज तोड़ा जाएगा ताकि जेफ बेजोस का ये जहाज वहां से गुजर सके। जेफ बेजोस के जहाज का मास्ट इतना ऊंचा है कि वो यहां से नहीं गुजर सकता। यहां से सिर्फ 130 फुट के मास्ट को ही जाने की इजाजत है जबकि इनके जहाज का मास्ट 230 फीट के लगभग है। इस खबर से वहां के नागरिक काफी निराश हुए थे। नाव की अभी कंस्ट्रक्शन ही चल रही थी कि तभी इसे दूसरी जगह बिना इसके मास्ट के शिफ्ट कर दिया गया। लोगों ने इस पर अंडे तक बरसाने की बात कही थी।

Disney के फेमस Star Wars होटल पर जल्द लगेगा ताला, फैंस निराश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।