Disney World बच्चों, बड़ों और बूढ़ों की सबसे पसंदीदा जगह है। डिज्नी वर्ल्ड आपको काल्पनिक दुनिया की एक सैर करवाता है। मिनी, मिकी से लेकर डोनल्ड डक तक जैसे कैरेक्टर्स के साथ आप अपनी लाइफ का कुछ समय गुजार सकते हैं। डिज्नी वर्ल्ड में सबसे फेमस होटल Star Wars: Galactic Starcruiser है। ये होटल फैंस को स्टार वॉर्स की दुनिया की सैर करवाता है। हालांकि फैंस के लिए सबसे दुख की बात ये है कि डिज्नी इस होटल को बंद करने जा रहा है। फैंस को एडवेंचर की एक दुनिया में ले जाने वाले होटल पर ताला लगने की खबर से फैंस बेहद निराश हैं।
मार्च 2022 में इस होटल को फैंस के लिए खोला गया था। ये होटल डिज्नी हॉलीवुड स्टूडियोज फ्लोरिडा में बनाया गया था। इसका मकसद था स्टार वॉर्स के फैंस को स्पेस और गैलेक्सीज का एक टूर करवाना। लोगों को उनकी रेगुलर लाइफ से हटकर स्टार वॉर्स लाइफ के मजे दिलाना। इस साल सितंबर में ये प्रीमियम एक्सपीरिएंस लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जो लोग इस जर्नी का हिस्सा बन पाए वो बेहद ही खुशकिस्मत थे।
5000 डॉलर लगभग 4 लाख रुपए में इस होटल में दो लोग दो रातें गुजार सकते हैं। यहां पर आने वाले गेस्ट को स्टार वॉर्स का एक अनोखा यूनिवर्स देखने को मिलता था। लोग यहां पर स्टार वॉर्स से जुड़ी चीजें, एडवेंचर और आइकॉनिक कैरेक्टर्स जैसा लुत्फ उठा सकते थे। डिज्नी के स्पोकपर्सन ने बताया कि अभी हमारे पास इस खास जगह पर सिर्फ 100 रुम्स ही हैं। हमारा मकसद है कि हम ज्यादा गेस्ट और फैंस तक इस लग्जरी एक्सपीरिएंस को पहुंचा सके। फिलहाल डिज्नी ने स्टार वॉर्स गैलेक्टिक स्टारक्रूजर की बुकिंग्स रोक दी हैं। हालांकि 26 मई से दोबारा बुकिंग शुरू कर दी जाएंगी ताकि होटल के बंद होने तक लोगों को निराश ना होना पड़ा।
Star Wars होटल के बंद होने से एक ऐसा युग खत्म हो रहा है जहां लोग आकर एक नई दुनिया में कदम रखते थे। वो दुनिया जो पूरी तरह से काल्पनिक होकर भी उनके लिए हकीकत बन जाती है। भले ही लोग डिज्नी के इस फैसले से दुखी हैं लेकिन साथ ही एक उम्मीद है कि डिज्नी बहुत जल्द इस एक्सपीरिएंस को एक बड़े लेवल पर लोगों तक पहुंचाने आएगा।