IIFA 2023: दिग्गज एक्टर कमल हासन को IIFA में किया जाएगा सम्मानित, रितेश और जेनिलिया भी इस लिस्ट में शामिल

IIFA 2023 की चर्चा बॉलीवुड के हर गलियारे में है। फिल्म जगत के इस इंटरनेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में इस साल कुछ खास हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें चाची 420, विक्रम जैसी फिल्मों में नजर आए दिग्गज कलाकार कमल हासन शामिल हैं। वहीं मराठी सिनेमा को देशभर में ले जाने वाले रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को भी IIFA में सम्मानित किया जाएगा।

अपडेटेड May 22, 2023 पर 10:32 AM
कमल हासन को इस साल IIFA में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है.

भारत में सिनेमा जगत को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के अवॉर्ड्स हैं। इसमें दादा साहेब फाल्के, नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड और IIFA अवॉर्ड भी शामिल हैं। इस साल आयोजित होने जा रहे IIFA अवॉर्ड की लिस्ट जारी कर दी गई है। बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाले कमाल हासन को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। कमल हासन को उनकी 'चाची 420', 'विक्रम', 'एक दुजे के लिए' जैसी कमाल की चार्टबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है।

कमल हसन इस अवॉर्ड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर ने बताया कि IIFA भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर प्रमोट कर रहा है, ये बहुत ही सराहनीय काम है। इस साल मुझे भी IIFA से सम्मानित किया जा रहा है और मैं इस अवॉर्ड समारोह का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

मनीष मल्होत्रा को भी किया जाएगा सम्मानित

IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी सम्मानित करने जा रही है। इसके अलावा बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को भी इस खास अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा। IIFA सेरेमनी 26 और 27 मई को अबु धाबी के यास आइलैंड में आयोजित की जाएगी।

खास फैशन शो किया जाएगा आयोजित

मनीष मल्होत्रा के नाम कई बड़े फिल्मों में कॉस्टूयूम डिजाइन करने के क्रेडिट हैं। 'रंगीला', 'दिल तो पागल है', 'ए दिल है मुश्किल' में मनीष मल्होत्रा ने ही स्टार्स को स्टाइलिश लुक दी थी। IIFA Rocks में भी मनीष मल्होत्रा एक एक्सक्लूसिव फैशन शो ऑर्गेनाइज करने जा रहे हैं जिसकी थीम रहेगी ‘Old world charm Meets the new World’। दूसरी ओर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को रिजनल सिनेमा में किए गए उनके काम की वजह से सम्मानित किया जाएगा।


अवॉर्ड शो में मस्ती का डोज

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा पिछले साल एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वेड' लेकर आए थे। इस फिल्म के जरिए रितेश देशमुख ने एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया। फिल्म ने मराठी सिनेमा के कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी। साथ ही मराठी की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस अवॉर्ड शो को फराह खान और राजकुमार राव होस्ट करने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस भी इस अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Kathal Film Review: हंसाती, गुदगुदाती फिल्म की कहानी समाज पर करती है गहरे कटाक्ष, जानिए इस 'कटहल' को ढूंढ पाना है कितना मुश्किल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।