Jeff Bezos Superyacht: अरबपति जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। Amazon के फाउंडर ने फ्रांस के साउथ में एक खास जहाज Superyacht से एंट्री मारी। इस जहाज की कीमत लगभग 500 मिलियन डॉलर यानि 41 अरब रुपए बताई जा रही है। इस लग्जरी बोट का नाम Koru है। इसे पानी में चलने वाला दुनिया का सबसे लग्जरी जहाज बताया जाता है। इस जहाज के आगे एक जलपरी की फीगर बनी हुई है जो हुबहू लॉरेन सांचेज की तरह दिखती है।
