CWG 2022: भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने देश को दिलाया एक और गोल्ड, भारत ने जीता 5वां पदक

वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने बीच मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद हार नहीं मानी और ​​​​​​ मेंस 67 किलोग्राम कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने दूसरा गोल्ड और ओवऑल 5वां मेडल जीत लिया है

अपडेटेड Jul 31, 2022 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
Jeremy Lalrinnunga से एक दिन पहले शनिवार को मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था

CommonWealth Games 2022: भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga wins Gold) ने पुरुषों की 67 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। बर्मिंघम में ये भारत का दूसरा गोल्ड है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने दूसरा गोल्ड और ओवऑल 5वां मेडल जीत लिया है।

दूसरे स्थान पर रहे वैयपावा ने 293 किलोग्राम वज़न उठाया। रजत पदक नाइजीरिया के एडिडियॉन्ग ओमोआफिया ने जीता, उन्होंने 290 किलोग्राम वजन उठाया। इससे पहले शनिवार को मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

ये भी पढ़ें- बड़ी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीनों विधायक निलंबित, कार से 49 लाख रुपये हुआ था बरामद


वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने बीच मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद हार नहीं मानी और ​​​​​​मेंस 67 किलोग्राम कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 किलोग्राम का वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 300 किलोग्राम वेट उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। समोआ के वाइवापा आइओने (293 KG) ने सिल्वर जीता।

खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को पांचों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने शनिवार को गोल्ड जीता था। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

इसके अलावा शनिवार को चार साल पहले खुद से किया वादा पूरा करने वाले युवा संकेत महादेव सरगर ने रजत, जबकि गुरूराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता जिससे भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में भारत का खाता खोला।

पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे, लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। पिछली बार भारत ने वेटलिफ्टिंग में पांच गोल्ड समेत नौ पदक जीते थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।