जेट एयरवेज (Jet Airways) के नए प्रमोटर जालान कलरॉक कंसोर्टियम (Jalan Kalrock Consortium) ने एविएशन दिग्गज संजीव कपूर को एयरलाइन का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कपूर पहले इंडियन फुल सर्विस कर्रिएर विस्तारा (Vistara) और बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) के साथ थे।
गर्मियों तक परिचालन फिर से शुरू करने की अपनी योजना के तहत जेट एयरवेज ने संजीव कपूर को नियुक्त किया है। एयरलाइन कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि कपूर कंपनी के सीईओ होंगे। कपूर स्पाइसजेट में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और विस्तारा में चीफ स्ट्रेटेजी एंड कमर्शियल ऑफिसर रहे हैं।
उन्होंने ने गुरुवार को ओबेरॉय होटल के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया और जल्द ही एयरलाइन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। बता दें कि 17 अप्रैल 2019 को कैश खत्म होने के बाद जेट एयरवेज को बंद कर दिया गया था।
जून 2021 में NCLT ने जालान-कलरॉक कंसोर्टियम द्वारा पेश किए गए रेसोलुशन प्लान को मंजूरी दी, जिसमें यूएई स्थित उद्यमी मुरारी लाल जालान और यूके स्थित कलरॉक कैपिटल शामिल हैं। जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इससे पहले श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ विपुल गुणतिलक को चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने की घोषणा की था।
जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम के अंग और जेट एयरवेज की निगरानी समिति के सदस्य अंकित जालान ने कहा था कि हम विपुल को अपनी युवा एवं उत्साही टीम में स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं। वह विमानन क्षेत्र के जानकार हैं और इस उद्योग में उन्हें कायापलट करने वाले शख्स के तौर पर देखा जाता है।
जालान के मुताबिक, गुणतिलक का चयन जेट एयरवेज की कार्यकारी टीम ने कई महीनों तक चली प्रक्रिया के बाद किया है। गुणतिलक जनवरी, 2022 तक श्रीलंकन एयरलाइंस के सीईओ के रूप में काम किया है। इसके पहले वह टीएएजी अंगोला एयरलाइंस के सीएफओ भी रह चुके हैं।
जेट एयरवेज फिर से अपना परिचालन शुरू करने की तैयारियों में लगी हुई है। कर्ज बोझ बढ़ने के बाद उसे अपना परिचालन बंद करना पड़ा था, जिसके बाद जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम ने उसे नया जीवन दिया है।