Get App

Jharkhand: धनबाद में स्कूल प्रिंसिपल ने 80 लड़कियों को शर्ट उतारने के लिए किया मजबूर! शिकायत हुई दर्ज, जांच समिति बनाई गई

Jharkhand: एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। लड़कियों को कथित तौर पर बिना शर्ट के ब्लेजर पहनकर घर लौटने के लिए मजबूर किया गया। धनबाद की DC माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक प्रतिष्ठित स्कूल में हुई। अभिभावकों ने उपायुक्त से शिकायत की कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर 'पेन डे' मना रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2025 पर 11:09 PM
Jharkhand: धनबाद में स्कूल प्रिंसिपल ने 80 लड़कियों को शर्ट उतारने के लिए किया मजबूर! शिकायत हुई दर्ज, जांच समिति बनाई गई
Jharkhand: धनबाद में स्कूल प्रिंसिपल ने 80 लड़कियों को शर्ट उतारने के लिए किया मजबूर! (IMAGE: AI)

झारखंड के धनबाद जिले में एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को मैसेज लिखने के कारण अपनी शर्ट उतारने का आदेश दिया। अब स्कूल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। लड़कियों को कथित तौर पर बिना शर्ट के ब्लेजर पहनकर घर लौटने के लिए मजबूर किया गया। धनबाद की DC माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक प्रतिष्ठित स्कूल में हुई।

अभिभावकों ने उपायुक्त से शिकायत की कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर 'पेन डे' मना रहे हैं।

सजा के तौर पर उतरवाईं शर्ट!

अभिभावकों ने डीसी को बताया कि प्रधानाचार्या ने जश्न मनाने पर आपत्ति जताई और छात्राओं से अपनी शर्ट उतारने को कहा। हालांकि, छात्राओं ने इसके लिए माफी मांगी। सभी छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेजर में घर वापस भेज दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें