असम पुलिस ने बुधवार आधी रात को गुजरात के दलित नेता और वडगाम से कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) को गिरफ्तार कर लिया। असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया। मेवाणी को असम ले जाया जा रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए एक आपत्तिजनक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस जिग्नेश को पालनपुर से गिरफ्तार कर पहले अहमदाबाद ले गई। फिर फ्लाइट से तड़के करीब 4.30 बजे उनको असम ले जाया गया।
