Jo Lindner Death: बॉडी बिल्डर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जो लिंडनर का तीस की उम्र में देहांत हो गया। उनकी अचानक हुई इस मौत का कारण एन्यूरिज्म को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो लिंडनर थाइलैंड में रह रहे थे और वहीं से वीडियोज शेयर कर रहे थे। जो लिंडनर की गर्लफ्रेंड Nicha ने इंस्टाग्राम पर ये दुखद खबर सभी के साथ शेयर की। Nicha लिखती हैं कि 'जो अब सबसे बेहतरीन जगह पर हैं। कल की ही बात है कि एन्यूरिज्म की वजह से उनका देहांत हो गया। मैं उनके साथ कमरे में ही थी।'
