UP में पत्रकार की दिन-दहाड़े हत्या, बदमाशों ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर दागी तीन गोलियां

हमलावरों ने कथित तौर पर पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर उनके सीने और कंधे में तीन गोलियां मारी। शुरुआत में राहगीरों ने इसे दुर्घटना समझा, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके शरीर पर तीन गोलियों के घाव की पुष्टि किए जाने के बाद जल्द ही इसे हत्या का मामला मान लिया गया

अपडेटेड Mar 09, 2025 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UP में पत्रकार की दिन-दहाड़े हत्या, बदमाशों ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर दागी तीन गोलियां

पुलिस ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाइक सवार हमलावरों ने एक हिंदी अखबार के क्षेत्रीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान राघवेंद्र बाजपेयी के रूप में हुई, जो इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पार कर रहा था। हमलावरों ने कथित तौर पर पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर उनके सीने और कंधे में तीन गोलियां मारी।

शुरुआत में राहगीरों ने इसे दुर्घटना समझा, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके शरीर पर तीन गोलियों के घाव की पुष्टि किए जाने के बाद जल्द ही इसे हत्या का मामला मान लिया गया।

सीतापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया, "तीन गोलियां उनके कंधे और सीने में लगीं। इसके बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए।"


अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाजपेयी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाजपेयी के परिवार ने मीडिया को बताया कि उन्हें हाल के दिनों में धमकी भरे फोन कॉल आए थे।

ASP सिंह ने कहा, "सबूत इकट्ठा करने का काम शुरू हो गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। कॉल डिटेल और अन्य कानूनी कार्यवाही चल रही है।"

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Raja Bhaiya: राजा भैया की बढ़ीं मुश्किलें...पत्नी की शिकायत पर दिल्ली में FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।