Get App

UP में पत्रकार की दिन-दहाड़े हत्या, बदमाशों ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर दागी तीन गोलियां

हमलावरों ने कथित तौर पर पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर उनके सीने और कंधे में तीन गोलियां मारी। शुरुआत में राहगीरों ने इसे दुर्घटना समझा, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके शरीर पर तीन गोलियों के घाव की पुष्टि किए जाने के बाद जल्द ही इसे हत्या का मामला मान लिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2025 पर 4:35 PM
UP में पत्रकार की दिन-दहाड़े हत्या, बदमाशों ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर दागी तीन गोलियां
UP में पत्रकार की दिन-दहाड़े हत्या, बदमाशों ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर दागी तीन गोलियां

पुलिस ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाइक सवार हमलावरों ने एक हिंदी अखबार के क्षेत्रीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान राघवेंद्र बाजपेयी के रूप में हुई, जो इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पार कर रहा था। हमलावरों ने कथित तौर पर पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर उनके सीने और कंधे में तीन गोलियां मारी।

शुरुआत में राहगीरों ने इसे दुर्घटना समझा, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके शरीर पर तीन गोलियों के घाव की पुष्टि किए जाने के बाद जल्द ही इसे हत्या का मामला मान लिया गया।

सीतापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया, "तीन गोलियां उनके कंधे और सीने में लगीं। इसके बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए।"

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाजपेयी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें