झारखंड के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिर्बान चौधरी की पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इंजीनियर ने ऐसा कमाल किया कि हर कोई हैरान है। चौधरी ने अपने परिवार के साथ केन्या के जंगलों में घूमने का प्लान बनाया। वहां इस भारातीय कपल ने JW मैरियट मसाई मारा रिजॉर्ट में कई रातें गुजारी। कपल ने शानदारी सफारी का लुत्फ उठाया। जिस कमरे में कपल ठहरा था, वो टेंट जैसे था। इस रिजॉर्ट का 5 दिन का किराया 27.5 लाख रुपये थे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि भारतीय कपल को एक रुपये भी नहीं खर्च करना पड़ा।
अनिर्बान चौधरी ने बताया कि वो हाल ही में केन्या के मसाई मारा के जंगल घूमने गए थे। यहां पर शेर, तेंदुआ, गैंडे, हाथी और भैंसों को देखने और सफारी का आनंद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं। उन्होंने यहां का अपना अनुभव सोशल मीडिया में शेयर किया है।
ऐसे मिला फ्री में रहने का फायदा
चौधरी ने मनीकंट्रोल से कहा कि मैंने मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स का इस्तेमाल करके होटल का पेमेंट किया है। मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स मैरियट इंटरनेशनल के लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए लॉयल्टी रिवॉर्ड करेंसी हैं। इसके तहत कोई भी यूजर कई तरह की यात्राओं और कंपनी के होटलों और रिसॉर्ट्स में ठहरने के लिए पॉइंट्स अर्न सकते हैं। इसके साथ ही इसे भुना भी सकते हैं। इन पॉइंट्स को खरीदा भी जा सकता है। इनकी कीमत रोजाना तय होती है। बुधवार को, 1 डॉलर (लगभग 84 रुपये) में आप 10 मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स खरीद सकते थे। लेकिन चौधरी ने पॉइंट्स खरीदे नहीं, बल्कि उन्हें अर्जित किया है।
34 साल के चौधरी आमतौर पर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। वे कार्ड का उपयोग करते समय हासिल किए गए अंकों का इस्तेमाल अपनी यात्रा के लिए भुगतान करते हैं। उन्होने कहा कि मेरे पास 40 से अधिक क्रेडिट कार्ड हैं, लेकिन मैं उनमें से ज्यादातर चार या पांच का उपयोग करता हूं। मेरी पत्नी और मैंने एक साल तक अंक जुटाए। ताकि हम केवल अंकों का उपयोग करके इस यात्रा का खर्च उठा सकें। उन्होंने मनीकंट्रोल को बताया कि उनके लगभग सभी खर्च जिसमें किराने का सामान, यूटिलिटी, बीमा और यहां तक कि स्कूल के बिल भी शामिल हैं। क्रेडिट कार्ड, विशेष रूप से एमेक्स (अमेरिकन एक्सप्रेस) का उपयोग करके चुकाए जाते हैं।
जब उन्होंने एक साल पहले यात्रा की व्यवस्था की थी, तो JW मैरियट मसाई मारा लॉज प्रति रात 1.06 लाख पॉइंट चार्ज कर रहा था। उनके पास उन मेहमानों के लिए एक ऑफर भी था जो अपने लॉयल्टी पॉइंट का उपयोग करके आरक्षण करा सकते है। इसके तहत अगर वे चार रातों के लिए अपनी बुकिंग करते हैं, तो पांचवीं रात के लिए ठहरा फ्री रहेगा। चौधरी ने मनीकंट्रोल को बताया कि इसलिए उन्होंने अपने पांच रातों की बुकिंग के लिए 4.24 लाख मैरियट बॉनवॉय पॉइंट का भुगतान किया। उन्हें एक रुपये भी नहीं खर्च करना पड़ा।
JW मैरियट मसाई मारा 22 टेंट वाले सुइट्स के बगल से तलेक नदी बह रही है। मसाई मारा नेशनल रिजर्व में स्थित, लॉज कीकोरोक एयरस्ट्रिप से केवल 30-40 मिनट की ड्राइव और सेकेनानी गेट से 20 किमी दूर है। यहां पहुंचने पर लोगों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाता है। हर टेंट 1,220 वर्ग फीट में बना हुआ है। जिसमें व्हर्लपूल बाथ, स्टारगेज़िंग डेक और इनडोर और आउटडोर रेन शॉवर दोनों हैं।
1 रात की कीमत 5.5 लाख रुपये
चौधरी ने बताया कि यहां पहुंचते ही उनका स्वागत हुआ। टेंट जैसे कमरों में उन्हें ठहराया गया। इस रिजॉर्ट का 1 रात का किराया 5.5 लाख रुपये था। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि ये पैसा उन्होंने मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स से चुकाया है। यह उन्हें मैरियट की ओर से मिला था। अनिर्बान ने कई फोटोज और वीडियोज को भी पोस्ट किया।