धान खरीफ की प्रमुख फसलों में से एक है। धान का इतिहास भी हजारों साल पुराना है। काला नमक धान भी ऐसी ही प्रजातियों में से एक है। इसका इतिहास करीब 2600 साल पुराना माना जाता है। अब यह काला नामक धान की खेती पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, दिल्ली के प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर चल रहा है। यहां सिद्धार्थनगर से दिलीप चौहान ने अपने काला नमक चावल की स्टाल लगाई है। उनके स्टाल पर अनोखे चावल खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ पेशे से सीए हैं। 12 साल तक नौकरी करने के बाद अब खेती करने लगे हैं।