कंगना रनौत लव कुश रामलीला में रावण का पुतला फूंकने वाली पहली महिला बन गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस दिल्ली में इस खास आयोजन में निशाने पर तीर लगाने में नाकामयाब रहीं। एक्ट्रेस को दशहरे के इस जरूरी आयोजन में बुलाया गया था। मंच पर कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ पहुंची। कंगना ने इस अवसर पर एक खास लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल VK सक्सेना भी मौजूद थे।
