Get App

Kanpur News: 4 साल के बच्चे ने खाई च्यूइंग गम टॉफी, गले में फंसी, तड़प-तड़प कर निकल गई जान

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 4 साल के एक बच्चे ने च्यूइंग गम खा लिया है। इसके बाद यह गले में फंस गई। बच्चा तपड़ने लगा। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने घर के सामने की दुकान से च्विंगम टॉफी ली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2024 पर 12:52 PM
Kanpur News: 4 साल के बच्चे ने खाई च्यूइंग गम टॉफी, गले में फंसी, तड़प-तड़प कर निकल गई जान
Kanpur News: च्युइंग गम चिपचिपी और खिंचने वाली चीज होती है। इसको घंटों चबाने के बाद भी इसके आकार में कोई बदलाव नहीं होता है।

अगर आपका बच्चा छोटा है। उसे च्यूइंग गम, टॉफी खाने का शौक है तो फौरन सतर्क हो जाएं। इन दिनों बाजार में कई ऐसी हानिकारक चीजें मिल रही हैं, जो बच्चे की सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एक 4 साल के बच्चे की च्यूइंग गम टॉफी खाने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने अपने घर के दुकान से एक च्यूइंग गम टॉफी ली थी। जिसे खाने के बाद उसके गले में टॉफी फंस गई। फिर देखते ही देखते बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद पिता ने इंदौर की टॉफी बनाने वाली कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन परिजनों ने बाद में शिकायत वापस ले ली। परिजनों की तरफ से पुलिस को.लिखित में कहा गया है कि वो मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

अस्पतालों के चक्कर काटते रहे पिता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर के बर्रा जरौली फेस-1 में रहने वाले राहुल कश्यप के 4 साल के बेटे अन्वित ने घर के सामने की दुकान से च्यूइंग गम टॉफी खरीदी। पिता ने बताया कि च्यूइंग गम टॉफी खाते ही बच्चे के गले में फंस गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते ही मां सोनालिका ने पानी पिलाया तो टॉफी गले के और अंदर जाकर फंस गई। इससे सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने लगी। इसके बाद माता-पिता बच्चे को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से दूसरे अस्पताल ले गए। करीब 3 घंटे तक बच्चा तड़पता रहा। लेकिन बच्चे को सही इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि हम एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चक्कर काटते रहे। तीन घंटे तक बच्चा तड़पता रहा। फिर उसकी सांसे थम गईं। एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें