Get App

Kanpur Blast: कानपुर के सीसामऊ में तेज धमाका, पति-पत्नी की मौत, बॉडी के उड़े चीथड़े, पड़ोसियों की दीवारों में आई दरार

Blast in Sisamau: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दीपावली के दिन बड़ा हादसा हो गया है। सीसामऊ थानाक्षेत्र के गणेश पार्क के पास एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। इससे पति- पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि युवक के शव के चीथड़े दूर तक गिरे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 9:49 AM
Kanpur Blast: कानपुर के सीसामऊ में तेज धमाका, पति-पत्नी की मौत, बॉडी के उड़े चीथड़े, पड़ोसियों की दीवारों में आई दरार
Blast in Sisamau: धमाका इतना जोरदार था कि पड़ोस के 8 मकानों में दरारें आ गईं। खिड़कियों के कांच टूट गए। कार और बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।

देश भर में 31 अक्टूबर को लोग दिवाली के जश्न में डूबे रहे। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर में इस दिन एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं। घर के बाहर अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पति के शव के चीथड़े उड गए। आसापास के करीब 8 घरों की दीवारों पर दरारें आ गई। खिड़कियों के कांच टूट गए। कार और बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घर के मालिक सुरेंद्र दिवाली पर एजेंसी गैस सिलेंडर लेने गए थे। उनके पास लूना मोपेड थी। सिलेंडर उसी पर रखा हुआ था। जैसे ही घर पहुंचे। सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के बाद लूना बाइक पूरी तरह से जल गई है। फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत जुटाए। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा सिलेंडर में धमाके की वजह से हुआ है।

बच्चों ने बताई हादसे की पूरी कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांधीनगर के मनेज्ञ पार्क के पीछे सुरेंद्र (40) और उनकी पत्नी नवीता अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे आयुष गौड़ और बेटी सलोनी ने बताया कि हम लोग दिवाली की सजावट करने के लिए छत पर थे। अचानक मां की आवाज सुनाई दी कि पापा सिलेंडर लेकर आए हैं। नीचे आकर उन्हें पैसे दे दो। हम लोग नीचे आ ही रहे थे कि जोरदार धमाका हुआ। पूरा इलाका कांप गया। कुछ समझ नहीं आया। नीचे आकर देखा तो सब तरफ खून ही खून था। मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पापा घर के दरवाजे पर गिरे हुए थे। वह भी खून से लथपथ थे। धमाका के बाद आसपास के लोग जुट गए। मां और पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता सुरेंद्र की मौत हो गई, मां का कुछ देर तक इलाज चला। उनकी हालत गंभीर थी। बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें