उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। तलाक की वजह जान आप भी माथा पीट लेंगे। दरअसल वीडियो कॉल के दौरान पति ने देखा कि पत्नी ने अपनी आईब्रो शेप चेंज करवा ली है। ऐसा करने से पहले पति से किसी भी तरह की इजाजत नहीं लेने पर उन्हें काफी गुस्सा भी आया। सऊदी अरब से कॉल कर रहे इस पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। फिलहाल मुस्लिम मैरिज एक्ट के तहत आदमी के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है।
