Get App

पत्नी ने आईब्रो की शेप करवा दी चेंज, तो पति ने गुस्से में वीडियो कॉल पर ही दे दिया तीन तलाक

भारत में तीन तलाक गैर कानूनी है। इसके बावजूद एक आदमी ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल पर ही तलाक दे दिया। तलाक की वजह जान आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस आदमी के मुताबिक उसकी पत्नी ने बिना उससे इजाजत लिए अपनी आईब्रो शेप चेंज करवा ली। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 2:11 PM
पत्नी ने आईब्रो की शेप करवा दी चेंज, तो पति ने गुस्से में वीडियो कॉल पर ही दे दिया तीन तलाक
कथित तौर पर ये सारी घटना अक्टूबर के पहले महीने में घटी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। तलाक की वजह जान आप भी माथा पीट लेंगे। दरअसल वीडियो कॉल के दौरान पति ने देखा कि पत्नी ने अपनी आईब्रो शेप चेंज करवा ली है। ऐसा करने से पहले पति से किसी भी तरह की इजाजत नहीं लेने पर उन्हें काफी गुस्सा भी आया। सऊदी अरब से कॉल कर रहे इस पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। फिलहाल मुस्लिम मैरिज एक्ट के तहत आदमी के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है।

पत्नी को वीडियो कॉल पर ही दे दिया तलाक

भारत में ट्रिपल तलाक गैर कानूनी है और ऐसे में इस अपराध को करने वाले को मुस्लिम वुमेन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज) एक्ट 2019 के तहत सजा दी जाती है। बता दें कि कपल की शादी साल 2022 में हुई थी। सलीम वर्तमान में सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। कथित तौर पर ये सारी घटना अक्टूबर के पहले महीने में घटी। हालांकि मामला तब प्रकाश में आया जब गुलसबा ने पुलिस के पास मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई।

चार अक्टूबर को दिया तलाक

गुलसबा के मुताबिक उसके पति ने 4 अक्टूबर को वीडियो कॉल के दौरान नोटिस किया कि उसकी आईब्रो की शेप बदल गई है। उसने अपनी पत्नी से सवाल पूछना शुरू कर दिया और ना बताने के लिए काफी गु्स्सा किया। महिला ने बताया कि क्योंकि उसके पति उसकी आईब्रो की पहले वाली शेप पसंद नहीं थी इसलिए उसने शेप बदली। सलीम ने गुस्से में कहा कि तुमने आईब्रो शेप करवा दी। आज से मैं तुम्हें इस शादी से आजाद करता हूं। वीडियो कॉल पर ही सलीम ने तीन बार तलाक कहा औऱ कॉल काट दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास और तीन अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें