कानपुर में कोचिंग सेंटर के टीचरों की घिनौनी करतूत, नीट की तैयारी कर रही छात्रा को बंधक बनाकर 6 महीने तक किया रेप

Kanpur Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। NEET की तैयारी कर रही छात्रा से कानपुर के नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक और उसके साथी पर रेप का आरोप लगा है। आरोप के मुताबिक शिक्षक साहिल सिद्दीकी ने अपने एक साथी विकास पोरवाल के साथ नाबालिग लड़की के साथ 6 महीने तक रेप किया

अपडेटेड Nov 10, 2024 पर 9:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kanpur Rape Case: साहिल सिद्दीकी जीव विज्ञान और विकास पोरवाल रसायन विज्ञान पढ़ाते थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर से गुरुओं की एक घिनौकी करतूत सामने आई है। जिसमें गुरु और शिष्या के रिश्तों को तार-तार कर दिया है। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। यहां के एक प्रमुख कोचिंग संस्थान में पढ़ने आई छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने उसे छह महीने तक अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की एक नाबालिग छात्रा, जो एक प्रमुख कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी की तैयारी करने आई थी। इसके साथ कोचिंग के दो शिक्षकों ने 6 महीने से ज्यादा समय तक बंधन बनाकर रखा था। इसके बाद उसके साथ रेप करते रहे। पुलिस ने बताया कि यह घटना दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी। छात्रा एक हॉस्टल में रह रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) अभिषेक पांडे ने बताया कि कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया।

नाबालिग छात्रा को शिक्षकों ने बनाया हवस का शिकार


दोनों शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। इसमें एक शिक्षक का नाम साहिल सिद्दीकी है जो कि जीवविज्ञान पढ़ाते थे। वहीं दूसरा शिक्षक विकास पोरवाल है, जो कि रसायन विज्ञान पढ़ाते थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से चोट पहुंचाना), 376 (2) (एन) (महिला से बार-बार बलात्कार 344 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल सिद्दीकी वो टीचर है, जिस पर अक्टूबर महीने में भी एक छात्रा से बैड टच करने का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी सामने आया था। अब फतेहपुर जिले की रहने वाली छात्रा ने साहिल के अलावा विकास पोरवाल पर रेप का आरोप लगाया है।

साहिल ने नाबालिग लड़की को पार्टी के बहाने घर पर बुलाया

पीड़ित लड़की ने बताया कि सिद्दीकी ने कहा कि मेरे घर पर नए साल की पार्टी है। सभी छात्र आ रहे हैं, तुम भी आना। लड़की ने आगे बताया कि जब मैं साहिल के घर गई तो वहां कोचिंग की कोई छात्रा नहीं थी। उसने अपने फ्लैट में मुझे अकेले बुलाया था। बाद में जबरन शराब पिलाई। गांजा और सिगरेट भी पिलाया। इसके बाद रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल की धमकी देकर कई महीनों तक रेप करता रहा। शिकायत के मुताबिक, सिद्दीकी ने पीड़ित लड़की को 6 महीने से ज्यादा समय तक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा और रेप करता रहा। उसने धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। छात्रा ने गे बताया कि इसके कुछ महीने बाद विकास पोरवाल ने भी रेप किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

लड़की ने शिकायत में बताया कि वो इतना ज्यादा डर गई थी कि पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। उसे डर था कि उसका परिवार खतरे में पड़ सकता है। 6 महीने बाद लड़की की मां कानपुर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। शुरुआती दौर में लड़की पुलिस के पास जाने में झिझक रही थी। लेकिन जब उसे एक वीडियो मिला। जिसमें सिद्दीकी एक कोचिंग छात्रा का रेप कर रहा है। तब उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत करने का मन बना लिया।

आत्महत्या का किया प्रयास

छात्रा ने शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की भी कोशिश की थी। उसने कई बार साहिल के खिलाफ मुंह खोलने का प्रयास किया। लेकिन, धमकियों से डरकर चुप रह गई। इस घटना ने उसे डिप्रेशन में धकेल दिया था। उसने तहरीर में लिखा है कि साहिल सिद्दीकी के डर के कारण उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात छोड़ दी थी। यूट्यूब पर साहिल के साथ अपना वायरल वीडियो देखने के बाद उसने साहिल को सजा दिलाने का निर्णय लिया।

साहिल सिद्दीकी का अश्लील वीडियो हो चुका है वायरल

काकादेव में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक साहिल सिद्दीकी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक छात्रा के साथ अश्लीलता करने और बॉथरूम में ले जाने का सीसीटीवी वायरल हुआ था। कोचिंग चलाने वाले ने तब साहिल सिद्दीकी के खिलाफ काकादेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उसे अरेस्ट करके जेल भेजा गया था। लेकिन, छात्रा शिकायत देने से मुकर गई थी। इस वजह से वह बच गया था।

Bengaluru: किडनैपर ने महिला को जिंदा दफनाया, जिंदा बचने के लिए अपनाई ऐसी ट्रिक, सुनकर चौंक जाएंगे आप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।