Bengaluru: किडनैपर ने महिला को जिंदा दफनाया, जिंदा बचने के लिए अपनाई ऐसी ट्रिक, सुनकर चौंक जाएंगे आप

किडनैपर उस महिला को लगभग 30 Km दूर एक जंगल में ले जाया गया, अपहरणकर्ताओं ने उसके कपड़े उतार दिए, उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका गला घोंट दिया। महिला ने मौत का नाटक किया, इसलिए किडनैपर ने एक गड्ढा खोदा और उसे उसमें फेंक दिया

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 5:11 PM
Bengaluru: किडनैपर ने महिला को जिंदा दफनाया, जिंदा बचने के लिए अपनाई ऐसी ट्रिक, सुनकर चौंक जाएंगे आप

आपने कई बार खबरों में सुना होगा कि कोई मर कर जिंदा हो गया, ऐसी घटनाओं में किसी मरे हुए शख्स के दोबारा जिंदा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बेंगलुरु से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक योगा टीचर को किडनैप कर उसे जिंदा दफना दिया गया, लेकिन वो सांस लेने की तकनीक का इस्तेमाल कर जिंदा बच गया। लगभग 30 साल की महिला का 23 अक्टूबर को देवनहल्ली के पास से अपहरण कर लिया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उसे लगभग 30 Km दूर एक जंगल में ले जाया गया, अपहरणकर्ताओं ने उसके कपड़े उतार दिए, उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका गला घोंट दिया। महिला ने मौत का नाटक किया, इसलिए किडनैपर ने एक गड्ढा खोदा और उसे उसमें फेंक दिया।

ऐसे बाहर निकली महिला


उन्होंने उसके पास मौजूद गहने छीन लिए और जल्दी से गड्ढे को मिट्टी की एक पतली परत से ढक दिया। आरोपी के जाने के बाद वह गड्ढे से बाहर निकली, आसपास के लोगों से मदद मांगी, अपने कपड़े बदले और चिक्कबल्लापुर के सिदलाघट्टा के एक अस्पताल में भर्ती हो गई।

CNBC-TV18 ने पुलिस के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया कि अपहरण की साजिश 27 साल की बिंदू ने रची थी, जिसे अपने पति संतोष कुमार और योगा टीचर के बीच संबंध थे।

बिंदू ने अपने दोस्त सतीश रेड्डी, जो बेंगलुरु में एक प्राइवेट जासूसी एजेंसी चलाता था, उससे महिला की जांच करने के लिए कहा। कथित तौर पर सतीश ने योग सीखने के बहाने योगा टीचर से दोस्ती की।

23 अक्टूबर को, सतीश ने शिक्षिका को उसके घर के पास राइफल-शूटिंग के लिए अपने साथ चलने के लिए कहा। जब योगा टीचर अपनी कार में थे, तो तीन और पुरुष और एक लड़का उसमें सवार हो गए।

सांस रोकने की ट्रिक से जान बचाई

वे सिद्लाघट्टा तालुक के धनमितेनहल्ली के एक जंगली इलाके में चले गए, जहां उन्होंने उसे धमकाया, उसके कपड़े उतारे और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद हमलावरों ने केबल से उसका गला घोंटने की कोशिश की।

बाद में, योगा टीचर ने पुलिस को बताया कि उसकी सूझबूझ और योग तकनीकों के हिस्से के रूप में उसकी सांस रोकने की क्षमता ने उसकी जान बचाई।

पुलिस ने कर्नाटक के अलग-अलग जगहों से बिंदू, 40 साल की सतीश रेड्डी, 34 साल के रमना, 35 साल के नागेंद्र रेड्डी, 27 साल के रविचंद्र और एक नाबालिग लड़के सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं।

रेलवे को चुकाने पड़े 35 रुपए के बदले 2.43 करोड़, 5 सालों तक चली लड़ाई, दिलचस्प है कोटा के इस शख्स की कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।