उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर से गुरुओं की एक घिनौकी करतूत सामने आई है। जिसमें गुरु और शिष्या के रिश्तों को तार-तार कर दिया है। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। यहां के एक प्रमुख कोचिंग संस्थान में पढ़ने आई छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने उसे छह महीने तक अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
