Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्ट, 4 से 18 जुलाई तक बंद रहेंगे दिल्ली-मेरठ रोड

Kanwar Yatra: एक अधिकारी ने कहा कि ट्रकों, बसों, ट्रैक्टरों और मिनी ट्रकों जैसे भारी कमर्शियल वाहनों को 18 जुलाई की सुबह तक दिल्ली-मेरठ रोड पर अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें NH-9 की ओर मोड़ दिया जाएगा और वे अपने गंतव्यों और राज्यों की ओर आगे बढ़ सकते हैं। इसकी शुरुआत 4 या 5 जुलाई की रात से होगी। इसके अलावा हल्के वाहनों पर डायवर्जन प्लान 8-9 जुलाई की रात से लागू होगी

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
Kanwar Yatra: दो चरणों में होने वाले डायवर्जन में भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किया गया है

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर 4 जुलाई की रात 12 बजे से लेकर 18 जुलाई तक दिल्ली-मेरठ रोड बंद रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रूट डायवर्ट की घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि 4 से 18 जुलाई तक दिल्ली-मेरठ रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड से आने वाले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादातर नेशनल हाईवे 9 (NH-9) का उपयोग करेंगे। दिल्ली-मेरठ रोड पर भारी वाहन 4 जुलाई की आधी रात से 18 जुलाई की सुबह तक एंट्री नहीं कर सकेंगे।

दो चरणों में होने वाले डायवर्जन में भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान मेरठ रोड समेत शहर के अंदर से जाने वाले अन्य रूट पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। ACP ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि भारी वाहनों पर पूरी तरह से बैन रहेगा, लेकिन छोटे वाहनों पर डायवर्जन को कांवड़ियों की संख्या के अनुसार लागू किया जाएगा।

इन गाड़ियों की नो एंट्री


अधिकारी ने कहा कि ट्रकों, बसों, ट्रैक्टरों और मिनी ट्रकों जैसे भारी कमर्शियल वाहनों को 18 जुलाई की सुबह तक दिल्ली-मेरठ रोड पर अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें NH-9 की ओर मोड़ दिया जाएगा और वे अपने गंतव्यों और राज्यों की ओर आगे बढ़ सकते हैं। इसकी शुरुआत 4 या 5 जुलाई की रात से होगी।

इसके अलावा हल्के वाहनों पर डायवर्जन प्लान 8-9 जुलाई की रात से लागू होगी। यह प्लान 18 जुलाई तक जलाभिषेक तक जारी रहेगी। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने के बाद अब यू-टर्न को चिन्हित किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर-मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ रूट पर छह जगह यू-टर्न चालू रहेंगे।

यू-टर्न बैरिकेडिंग

कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद अन्य यू-टर्न बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए जाएंगे। यदि भीड़ बढ़ती है तो पुलिस यू-टर्न बढ़ाने पर विचार कर सकती है। फिलहाल मोदीनगर-मुरादनगर में कादराबाद, राज चौपला, गंगनहर, रावली कट, बस स्टैंड एवं आर्डिनेंस फैक्ट्री पर यू-टर्न रहने पर सहमति बनी है।

ये भी पढ़ें- Tata Motors 17 जुलाई से सभी पैसेंजर व्हीकल के दाम बढ़ाएगी, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य यू-टर्न बंद कराने का काम एक-दो दिन में ही शुरू हो जाएगा। लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मोदीनगर में राज चौपला के यू-टर्न से होगा। इससे हापुड़ जाने वाले लोग सीधे जा सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।