Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर 4 जुलाई की रात 12 बजे से लेकर 18 जुलाई तक दिल्ली-मेरठ रोड बंद रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रूट डायवर्ट की घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि 4 से 18 जुलाई तक दिल्ली-मेरठ रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड से आने वाले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादातर नेशनल हाईवे 9 (NH-9) का उपयोग करेंगे। दिल्ली-मेरठ रोड पर भारी वाहन 4 जुलाई की आधी रात से 18 जुलाई की सुबह तक एंट्री नहीं कर सकेंगे।
