नाबालिग लड़की के‌ प्यार में पड़ा था शख्स, घरवालों ने जब शादी से किया इनकार तो उसने उठाया खौफनाक कदम

Karnataka: कर्नाटक में एक लड़के ने लड़की के घर के सामने खुद को जिलेटिन की छड़ी से आग लगा ली। 21 साल का युवक लड़की के परिवार द्वारा उसे अस्वीकार किए जाने से नाराज था। जिसके बाद उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 3:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Karnataka: एक युवक लड़की के घर के सामने जिलेटिन की छड़ी से आग लगा कर अपनी जान दे दी

कर्नाटक से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां पर एक 21 साल के युवक ने लड़की के घर के सामने खुद को जिलेटिन की छड़ी से आग लगा ली। बता दें शख्स ने जिस लड़की के घर के सामने आग लगाई वह उससे प्यार करता था। लेकिन लड़की के परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी और बताया कि यह घटना रविवार सुबह मांड्या जिले के कालेनहल्ली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, रामचंद्र नाम का युवक एक नाबालिग लड़की के साथ रिश्ते में था।

तीन महीने तक जेल में रहा था


पुलिस के मुताबिक, पिछले साल उस युवक ने लड़की के साथ भागने के बाद उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था और तीन महीने तक जेल में रखा गया था। जेल से रिहा होने के बाद, युवक ने लड़की के परिवार से समझौता कर लिया था और फिर कोर्ट में केस खारिज हो गया था। लेकिन इसके बाद उसने लड़की को फोन करना शुरू कर दिया और उनके बीच संबंध बनाए रहे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का परिवार उसकी शादी किसी और से करने की योजना बना रहा था।

लड़की के घर के सामने लगाई आग

अधिकारी ने बताया कि, रविवार को वह अचानक लड़की के घर के सामने आया और अपने साथ लाए जिलेटिन की छड़ी से विस्फोट कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामचंद्र को लड़की के परिवार द्वारा उसे अस्वीकार किए जाने से गहरा धक्का लगा था। पुलिस ने आगे बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर इसे संदिग्ध मौत मानते हुए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक का परिवार जिलेटिन स्टिक के व्यवसाय में था, जिससे उसको आसानी से यह मिल गया।

Jimmy Carter: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर पड़ा हरियाणा के गांव 'कार्टरपुरी' का नाम, बहुत दिलचस्प है ये किस्सा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।