कर्नाटक से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां पर एक 21 साल के युवक ने लड़की के घर के सामने खुद को जिलेटिन की छड़ी से आग लगा ली। बता दें शख्स ने जिस लड़की के घर के सामने आग लगाई वह उससे प्यार करता था। लेकिन लड़की के परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।
