Kasganj Chandan Gupta Murder Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 2018 में हुए चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है। मामले में शामिल 30 आरोपियों में से 28 को दोषी पाया गया है, जबकि दो को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया है। सजा का फैसला अभी होना बाकी है। लखनऊ की एनआईए कोर्ट ने गुरुवार (2 जनवरी) को कासगंज में चंदन गुप्ता हत्याकांड में अहम फैसला सुनाया है। चंदन गुप्ता की हत्या 26 जनवरी, 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में सांप्रदायिक झड़प के दौरान हुई थी।
