Kerala: 15 साल की बेटी से रेप करने के आरोप में पिता गिरफ्तार!

अधिकारी ने कहा, स्कूल ने पुलिस को सूचित किया जिसने उसी दिन पिता को गिरफ्तार कर लिया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग-अलग अपराधों के लिए मामला दर्ज किया

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केरल: 15 साल की बेटी से रेप करने के आरोप में पिता गिरफ्तार!

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण केरल के इस जिले में एक व्यक्ति को अपनी 15 साल बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जब उसकी मां घर पर नहीं थी। कुलथुपुझा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अपराध तब सामने आया, जब लड़की ने एक दिन पहले अपने स्कूल में काउंसलिंग सत्र के दौरान इसका खुलासा किया।

अधिकारी ने कहा, स्कूल ने पुलिस को सूचित किया जिसने उसी दिन पिता को गिरफ्तार कर लिया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग-अलग अपराधों के लिए मामला दर्ज किया।

केरल का रैगिंग मुद्दा


सरकारी नर्सिंग कॉलेज में जूनियर छात्रों पर सीनियर छात्रों की ओर से की गई क्रूर रैगिंग के विचलित करने वाली तस्वीरें बृहस्पतिवार को सामने आए। गांधीनगर पुलिस को मिले फुटेज के अनुसार, पीड़ित छात्र को भयानक क्रूरता का सामना करना पड़ा, जिसमें उसे निर्वस्त्र किया जाना और उसके शरीर में बार-बार कंपास चुभाना शामिल है।

छात्र को जिस तरह की यातना का सामना करना पड़ा, उनमें उसे एक खाट से बांधने के बाद उसके निजी अंगों पर डंबल रखा गया, उसके मुंह में फेशियल क्रीम डालना और उसके शरीर में बार-बार कंपास चुभाना शामिल है।

टीवी चैनलों से प्रसारित दृश्य के अनुसार, जूनियर छात्र बिस्तर पर पड़ा था और उसके पूरे शरीर पर लोशन लगा हुआ था और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वह दर्द से चीखता दिखा, जो हिलने में असमर्थ था।

इसके बाद सीनियर छात्रों ने छात्र के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कंपास चुभाया और तेज आवाज में ‘एक, दो, तीन’ गिनते रहे।

फुटेज के मुताबिक, जब पीड़ित दर्द से चिल्ला रहा था, तो आरोपियों ने उसका मजाक उड़ाते हुए ‘सेक्सी बॉडी’ कहकर ताना मारा और उसे अपमानित किया।

पुलिस ने बताया कि थर्ड ईयर के छात्रों ने जो वीडियो रिकॉर्ड किए, उनमें यह क्रूर घटना दर्ज हुई है। यह दुर्व्यवहार लड़कों के हॉस्टल में फर्स्ट ईयर के नर्सिंग छात्रों को निशाना बनाकर किया गया।

Video Viral: फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर लड़की ने कर ली शादी, बाद में पता चला वो तो पंचर बनाता है, लड़की का रो-रो कर बुरा हाल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।